न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KKK 14 से रोहित ने की आसिम की छुट्टी, इस एक्टर ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को बताया गलत

कलर्स टीवी पर सेलेब्रिटीज के रोमांचक स्टंट से भरा रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ शनिवार (27 जुलाई) से शुरू हो चुका है। शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 12:40:39

2 News : KKK 14 से रोहित ने की आसिम की छुट्टी, इस एक्टर ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को बताया गलत

कलर्स टीवी पर सेलेब्रिटीज के रोमांचक स्टंट से भरा रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ शनिवार (27 जुलाई) से शुरू हो चुका है। शुरुआत के साथ ही KKK 14 पूरी तरह से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल रविवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने ‘बिग बॉस’ स्टाइल में ड्रामा कर दिया। वे शो के होस्ट दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और साथी कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार से उलझ पड़े। नौबत यहां तक पहुंच गई कि रोहित ने आसिम की शो से छुट्टी कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल आसिम, आशीष मेहरोत्रा और नियति को एक टास्क मिलता है। आशीष और नियति इस पूरा कर लेते हैं।

आसिम एरियल टास्क में डगमगा जाते हैं। वे फ्लैग नहीं निकाल पाते और टाइम पूरा हो जाता है। नीचे आकर आसिम मेकर्स को चैलेंज देते हुए बोलते हैं कि मेरे सामने यह टास्क करके दिखा दो तो मैं एक पैसा नहीं लूंगा। जब रोहित पूछते हैं कि उन्हें क्या दिक्कत आ रही थी, तो आसिम कहते हैं कि मैंने कोशिश की और ठीक है। मैं अपनी जिंदगी में बहुत सुलझा हुआ हूं। यहां स्टंट्स करने आया हूं, अगर ऐसा हो जाता है तो ठीक है।

मैं अपनी बेस्ट कोशिश करूंगा। मैं यहां किसी को हराने नहीं आया, मैंने अपने इंटरव्यूज में भी... यह सुन रोहित भड़क जाते हैं और बोलते हैं कि आसिम तेरी प्रॉब्लम क्या है। आसिम कहते हैं, सर कोई दिक्कत नहीं है। मैं बहुत सॉर्टेड हूं। रोहित बोलते हैं, कल भी तूने बहुत बकवास की। सुन मेरी बात सुन ले वर्ना मैं उठा के यहीं पटक दूंगा। ऐसे मेरे से बदतमीजी नहीं करना।

इसके बाद आसिम और अभिषेक के बीच भी जोरदार झगड़ा होता है। बाद में रोहित ने कहा कि मैं 10 साल से यह शो होस्ट कर रहा हूं और पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। किसी को नहीं सोचना चाहिए कि यह शो उसकी वजह से चल रहा है। रोहित आसिम को शुभकामनाएं देते हैं और बोलते हैं कि वे अब शो में नहीं रह सकते।

asim riaz,actor asim riaz,khatron ke khiladi 14,kkk 14,rohit shetty,asim rohit,abhishek kumar,rajeev khandelwal,actor rajeev khandelwal,rajeev pakistani artists

राजीव खंडेलवाल ने कहा, पाकिस्तान से बहुत प्यार आता है...

एक्टर राजीव खंडेलवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन को गलत बताया और दावा किया कि ये सब राजनीति का खेल है। राजीव पिछले दिनों इमरान हाशमी के वेब शो ‘शोटाइम’ में नजर आए थे। राजीव ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि लोगों पर बैन लगाने वाले कौन होते हैं राजनेता। हमारी राजनीति तानाशाही करती है कुछ चीजों को।

जहां पर प्यार बढ़ सकता है, उस प्यार को भी आप बढ़ने नहीं दे रहे, भले ही जो भी कारण हो। तो मुझे ये समझ नहीं आता। मेरा कमेंट करना भी गलत होगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता है कि क्यों। हम अमन की बात करते हैं लेकिन जहां ऐसा होता है तो राजनीतिक पार्टियां आकर हिंदू-मुस्लिम का एंगल दे देते हैं। ऐसा थोड़ी है कि पाकिस्तानी सरकार अपने कलाकारों को एजेंट की तरह भेज रही है। पाकिस्तान से बहुत प्यार आता है।

कलाकारों को बैन करने वाले ये राजनेता कौन होते हैं। ये काफी गलत है। बता दें कि अली जफर, राहत फतेह अली खान, आतिफ असलम, माहिरा खान और फवाद खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों ने प्रतिभा के दम पर भारतीय सिनेमा में अच्छी-खासी पहचान बनाई है। साल 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के बाद भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री