न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रोहित से झगड़े के बाद इनकी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से हुई छुट्टी, ऋतिक को एयरपोर्ट पर आया गुस्सा, देखें...

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इन दिनों कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 2:10:02

2 News : रोहित से झगड़े के बाद इनकी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से हुई छुट्टी, ऋतिक को एयरपोर्ट पर आया गुस्सा, देखें...

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इन दिनों कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की फौज है। साथ ही रोहित अब स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 14वां सीजन होस्ट करेंगे। फिलहाल इस शो की शूटिंग रोमानिया में हो रही है। कंटेस्टेंट वहां पहुंच चुके हैं। हालांकि खबरें आ रही हैं कि शो की शुरुआत में ही हंगामा हो गया। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के साथ कंटेस्टेंट आसिम रियाज का झगड़ा हो गया है जिसके बाद उन्हें शो छोड़ने के लिए कहा गया है।

प्रोडक्शन के एक इनसाइडर सूत्र ने बताया कि आसिम के एक स्टंट में हारने के बाद उनके और रोहित के बीच काफी बहस हुई, जिसके कारण उन्हें बाहर कर दिया गया। आसिम को फौरन शो छोड़ने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि आसिम ने टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस 13’ में शिरकत की थी।

शो के दौरान दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से पहले दोस्ती और फिर खूब झगड़ों के चलते आसिम चर्चाओं में रहे थे। आसिम शो में फर्स्ट रन अप थे, जबकि सिद्धार्थ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। आसिम की शो के दौरान एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से नजदीकियां बढ़ गई थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले दिनों उनका ब्रेकअप हो गया था।

asim riaz,model asim riaz,khatron ke khiladi 14,rohit shetty,asim rohit,himanshi khurrana,bigg boss 13,Hrithik Roshan,actor hrithik roshan,hrithik irritate,fighter

‘फाइटर’ फेम ऋतिक रोशन कैमरापर्सन्स से खफा दिखे, वीडियो वायरल

एक्टर ऋतिक रोशन फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे अपने चहेते हीरो ऋतिक की एक झलक पाने को हमेशा बेकरार रहते हैं। ऋतिक भी उनके साथ दोस्ताना व्यवहार कर उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि अपने कूल नेचर के लिए मशहूर ऋतिक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे खफा होने के साथ काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो एयरपोर्ट का है जहां पर ऋतिक एग्जिट कर कर रहे हैं।

वे इस दौरान काफी अपसेट लग रहे हैं। वे गुस्से में हैं और कैमरापर्सन्स पर खफा हो रहे हैं। ऋतिक एक शख्स से कह रहे हैं, “आराम से भाई।” साथ ही एक दूसरे शख्स से कह रहे हैं कि आज यहां पर कुछ अजीब ही हो रहा है। ऋतिक बाहर निकलने तक लगातार पूरी तरह से गुस्से में दिखे और उनके हाव-भाव बदले ही नहीं। ऐसा लगा जैसे वे गुस्से पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को ऋतिक का यह व्यवहार नागवार गुजरा और वे उनकी आलोचना कर रहे हैं।

ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई ‘फाइटर’ थी। इसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। अब वह जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी को सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क