न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सेंट ट्रोपेज़ मेडल' पाने वाले पहले भारतीय निर्माता बने आशुतोष गोवारिकर

निर्माता आशुतोष गोवारिकर सेंट ट्रोपेज़ मेडल से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय फ़िल्मकार बन गए हैं। फ्रांस के सेंट ट्रोपेज़ शहर में सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए एक समारोह आयोजित किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 6:38:41

'सेंट ट्रोपेज़ मेडल' पाने वाले पहले भारतीय निर्माता बने आशुतोष गोवारिकर

निर्माता आशुतोष गोवारिकर 'सेंट ट्रोपेज़ मेडल' से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय फ़िल्मकार बन गए हैं। फ्रांस के सेंट ट्रोपेज़ शहर में सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। जहाँ 1 जून को निर्वाण भारतीय संस्कृति और सिनेमा महोत्सव में आशुतोष को प्रतिष्ठित 'सेंट ट्रोपेज़ मेडल' से सम्मानित किया गया। गोवारिकर फ्रांस और भारत की संस्कृतियों के बीच मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं।

निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने 'लगान' (2001), 'स्वदेस' (2004) और 'जोधा अकबर' (2008) जैसी बेहतरीन फ़िल्में बनाई हैं। पदक प्राप्त करने के बाद उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं इस सम्मान के लिए सेंट-ट्रोपेज़ की मेयर सिल्वी सिरी को धन्यवाद देना चाहता हूँ। मैं फ्रांस और भारत के सांस्कृतिक और सिनेमा उद्योगों के बीच संबंधों को मज़बूत करने में योगदान देने के लिए उत्सुक हूँ।'

सेंट ट्रोपेज में भारतीय राजदूत को भी सम्मानित किया गया

सेंट ट्रोपेज में निर्वाण महोत्सव का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निर्माता गोवारिकर के अलावा फ्रांस और मोनाको में भारतीय राजदूत 'महामहिम जावेद अशरफ' और 'लॉर्ड रामी रेंजर' को सेंट ट्रोपेज मेडल से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद राजदूत अशरफ ने कहा, 'सेंट ट्रोपेज आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है, मैं निर्वाण महोत्सव का समर्थन करके खुश हूं, जिसका उद्देश्य फ्रांस और भारत के इतिहास के धागों को जोड़ना है। मेयर सिल्वी सिरी का विशेष आभार।' वहीं, लॉर्ड रेंजर ने कहा, 'भारतीय सांस्कृतिक और फिल्म महोत्सव निर्वाण के दौरान सेंट ट्रोपेज मेडल स्वीकार करते हुए मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। सेंट ट्रोपेज का महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य से बेहद खास रिश्ता है।'

निर्वाण भारतीय संस्कृति एवं सिनेमा महोत्सव में इन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया

इस समारोह में भारतीय फिल्म निर्माता लीना यादव की 'पार्च्ड' और जूड एंथनी जोसेफ की '2018 - एवरीवन इज ए हीरो' का भी प्रदर्शन किया गया। गोवारिकर की 'स्वदेश' भी सेंट ट्रोपेज में दिखाई गई। इस दौरान फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ भारतीय खान-पान, फैशन, संगीत, नृत्य और योग से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क