न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पार्टी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे आर्यन खान, अपने दोस्त पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, वीडियो हुआ वायरल

सुपरस्टार शाहरुख खान बरसों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। पिछले साल उनकी तीन फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 2:20:54

2 News : पार्टी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे आर्यन खान, अपने दोस्त पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, वीडियो हुआ वायरल

सुपरस्टार शाहरुख खान बरसों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। पिछले साल उनकी तीन फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इससे साबित हो गया कि 58 साल की उम्र में भी शाहरुख का फैंस के बीच चार्म बरकरार है। शाहरुख की बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन खान भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सुहाना ने पिछले साल फिल्म 'द आर्चीज' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। आर्यन बतौर डायरेक्टर अपने पहले प्रोजेक्ट 'स्टारडम' के साथ जल्द ही डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

इस बीच दोनों भाई-बहन एक पार्टी में नजर आए। इसमें आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आर्यन और सुहाना को एक साथ पार्टी में आते हुए देखा गया, जबकि लारिसा बाद में उनके साथ जुड़ीं। पार्टी को आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड 'डी'यावोल एक्स' ने होस्ट किया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आर्यन ने डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने जींस के साथ मैच किया।

सुहाना ब्लैक बॉडी-हगिंग ड्रेस में बिजलियां गिरा रही थीं। लारिसा शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। इस दौरान सुहाना और आर्यन ने पैपराजी को खूब पोज दिए, जबकि लारिसा कैमरों से बचती दिखीं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से आर्यन और लारिसा की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस साल की शुरुआत में एक 'रेडिट' यूजर ने दावा किया था कि वे डेटिंग कर रहे हैं, जब उन्होंने देखा कि आर्यन, लारिसा और उनकी मां रेनाटा बोन्सी को फॉलो करते हैं। रेनाटा हाल ही में मुंबई में थीं और उन्हें आर्यन ने जैकेट गिफ्ट की थी। लारिसा एक ब्राजीलियाई मॉडल हैं। वह कुछ हिंदी और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

विक्की जैन की बर्थडे पार्टी में अंकिता के दोस्त संदीप सिंह ने किया मजाक

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं। कपल मिलकर टास्क में दी गई डिश तैयार करता है। फैंस को दोनों की कैमेस्ट्री और नोक-झोंक में काफी मजा आता है। वे उन्हें ‘बिग बॉस 17’ के समय से ही खूब पंसद कर रहे हैं। हाल ही में विक्की ने अपना जन्मदिन मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें अंकिता और विक्की के साथ फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं। अंकिता और संदीप अच्छे दोस्त हैं। संदीप, अंकिता के साथ मस्ती करते दिखे। अंकिता ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें हूड भी है। ड्रेस की हूड उन्होंने सिर पर रखी थी और पैप्स को पोज दे रही थीं, तभी संदीप आते हैं और हूड खींच देते हैं। इससे अंकिता बुरी तरह चिढ़ जाती हैं और मुंह बना लेती हैं।

ऐसा लग रहा है जैसे अंकिता गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं। अंकिता पहले तो मुंह बनाए रहती हैं और फिर हंसकर मीडिया को पोज देने लगती हैं। वहीं अंकिता को चिढ़ा हुआ देखकर विक्की, संदीप के साथ मिलकर हंसने लगते हैं। फैंस को संदीप की हरकत नागवार गुजर रही है। कुछ लोग अंकिता को ओवरएक्टिंग के लिए टार्गेट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री