न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आर्यन खान ने पूरी की ‘स्टारडम’ वेब सीरीज की शूटिंग, वीडियो वायरल, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कई दिनों से अपनी पहली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 8:05:45

2 News : आर्यन खान ने पूरी की ‘स्टारडम’ वेब सीरीज की शूटिंग, वीडियो वायरल, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कई दिनों से अपनी पहली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। इस बीच खबर है कि उन्होंने सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। आर्यन ने शाहरुख की जैसे एक्टिंग को करिअर बनाने के बजाय डायरेक्शन के फील्ड में कदम रखा है। ‘स्टारडम’ की रैप-अप पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि आर्यन एक तीन मंजिला केक काट रहे हैं और उन्हें चारों ओर से सीरीज की कास्ट और क्रू मेबर्स ने घेरा हुआ है।

इस दौरान वहां ‘स्टारडम’ में काम कर रहे ‘एनिमल’ फेम ‘बॉबी देओल’ भी खड़े हैं। आर्यन के केक कटिंग सेलिब्रेशन के दौरान सभी लोग तालियां बजाते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस सीरीज में ग्लैमर की दुनिया को करीब से दिखाया जाएगा। इसमें सितारों की जिंदगी, उनके करिअर के उतार-चढ़ाव और बड़ा स्टार बनने की ललक लिए कलाकारों की संघर्ष की कहानियां दिखाई जाएंगी। इस सीरीज के राइटर भी आर्यन ही हैं। सीरीज में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं।

साथ ही बॉबी देओल और मोना कपूर भी हैं। शाहरुख, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का कैमियो होगा। शूटिंग खत्म करने के बाद आर्यन पिता, मां गौरी खान, बहन सुहाना और छोटे भाई अबराम के साथ आईपीएल-17 के फाइनल का मजा लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए। खिताबी मुकाबला शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है।

पाकिस्तानी एक्टर तलत हुसैन ने बॉलीवुड में भी किया काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। रविवार (26 मई) को मशहूर एक्टर तलत हुसैन का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। खास बात ये है कि इस पाकिस्तानी एक्टर की फैन फॉलोइंग भारत में भी थी। वे कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं। उनके निधन की खबर से फैंस आहत हैं। तलत ने एक अस्पताल में आखिरी सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत का कारण एक लंबी बीमारी बताई जा रही है।

कराची कला परिषद के अध्यक्ष ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। तलत का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन बंटवारे में वो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे और वहीं के होकर रह गए। तलत ने न सिर्फ फिल्मों और टीवी में काम कर नाम कमाया बल्कि थिएटर और रेडियो में भी खास योगदान दिया। लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामैटिक आर्ट में पढ़ाई करने वाले तलत ने अपना करिअर साल 1960 में शुरू किया था।

तलत ने जीतेंद्र और रेखा संग फिल्म ‘सौतन की बेटी’ में भी काम किया था। तलत को विनोद मेहरा की फिल्म फिल्म ‘बंदगी’ में भी देखा गया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तलत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “पाकिस्तानी टेलीविजन, थिएटर, फिल्म और रेडियो के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से जो खालीपन आया है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष