न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आर्यन ने दिल्ली में खरीदे 37 करोड़ के 2 फ्लैट, ‘बिन्नी एंड फैमिली’ से डेब्यू कर रहीं इस एक्टर की भतीजी

शाहरुख खान के लिए साल 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ था। उन्होंने बॉक्स ऑफिस को एक के बाद एक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 2:20:19

2 News : आर्यन ने दिल्ली में खरीदे 37 करोड़ के 2 फ्लैट, ‘बिन्नी एंड फैमिली’ से डेब्यू कर रहीं इस एक्टर की भतीजी

शाहरुख खान के लिए साल 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ था। उन्होंने बॉक्स ऑफिस को एक के बाद एक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी। पिछले साल ही शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। सुहाना की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी मनोरंजन जगत में डेब्यू को तैयार हैं। हालांकि वे एक्टर के बजाय डायरेक्टर के रूप में करिअर शुरू करेंगे। उनकी वेब सीरीज ‘स्टारडम’ लंबे समय से सुर्खियों में है।

इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और एडिटिंग का काम जारी है। अब आर्यन को लेकर एक और खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आर्यन ने दिल्ली में घर खरीदा है, जिसका नाता उनके माता-पिता से है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के संभ्रांत पंचशील पार्क इलाके में आर्यन ने 37 करोड़ रुपए के दो फ्लोर खरीदे है। लेन-देन मई में पंजीकृत किया गया था और आर्यन ने स्टाम्प ड्यूटी के रूप में 2.64 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। खास बात है कि यह वही बिल्डिंग है जहां शादी से पहले उनकी मां गौरी खान रहती थीं।

इसका ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर शाहरुख और गौरी ने पहले ही खरीदा हुआ है। जहां तक आर्यन की वेब सीरीज 'स्टारडम' का सवाल है तो वह दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज हो सकती है। इसमें मोना सिंह का अहम रोल है। शो की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में हुई है। इसकी कहानी मनोरंजन की ग्लैमरस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई है। इस सीरीज में प्रसिद्धि में उतार चढ़ाव, सफलता और स्टार बनने की इच्छा को दर्शाया गया है। बता दें कि इसको आर्यन ने ही लिखा है। आर्यन के लिए कहा जा रहा है कि वह काफी समय से ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं।

aryan khan,shahrukh khan,gauri khan,suhana khan,aryan flat,aryan stardom,aryan delhi,varun dhawan,anjini dhawan,binny and family movie

‘बिन्नी एंड फैमिली’ का पोस्टर जारी, नजर आएंगी वरुण धवन की भतीजी अंजलि

एक्टर वरुण धवन पिछले एक दशक से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। वे अब तक कई तरह की भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। अब वरुण की भतीजी अंजनि धवन भी इस ग्लैमरस वर्ल्ड में आने वाली हैं। आज सोमवार (29 जुलाई) को अंजलि की पहली फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। यह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर की फिल्म है, जो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म हर उम्र के दर्शकों के साथ जुड़ने का वादा करती है और पीढ़ी के अंतर को मिटाने का लक्ष्य रखती है। फिल्म एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, निर्माता महावीर जैन फिल्म्स और वेवबैंड प्रोडक्शंस के साथ-साथ प्रशंसित फिल्ममेकर शशांक खेतान और मृगदीप लांबा के बीच एक बड़ा कोलैबोरेशन है। फिल्म संजय त्रिपाठी द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म से नमन त्रिपाठी भी डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म में पंकज कपूर, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी और चारु शंकर भी हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मिना रोशन ने भी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। पश्मिना मशहूर संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं। राजेश और ऋतिक के पिता दिग्गज फिल्ममेकर व एक्टर राकेश रोशन सगे भाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री