न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई, NCB करेगी विरोध

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। उनकी ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने शनिवार को एक एप्लीकेशन स्पेशल NDPS कोर्ट में दायर की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 10:21:05

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई, NCB करेगी विरोध

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। उनकी ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने शनिवार को एक एप्लीकेशन स्पेशल NDPS कोर्ट में दायर की थी। आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेट, मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा, इश्मीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल और नुपूर सतीजा के वकील भी जमानत अर्जी सेशन कोर्ट में दायर करेंगे।

वहीं, NCB ने आर्यन की जमानत का विरोध करने का मन बना लिया है। जानकारी के मुताबिक, ड्रग सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार अचित कुमार के सामने बैठकर पूछताछ करने को आधार बनाते हुए NCB आर्यन की जमानत का विरोध कर सकती है। दरअसल, NCB ने शनिवार को शाहरुख के ड्राइवर से लंबी पूछताछ की थी। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने ये स्वीकार किया है कि उसने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को क्रूज टर्मिनल पर ड्रॉप किया था। ड्राइवर के बयान को भी आधार बनाकर NCB, कोर्ट में आर्यन खान की जमानत का विरोध करेगी। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख के ड्राइवर ने NCB को बताया है कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, प्रतीक गाबा के साथ एक और शख्स आर्यन के बंगले मन्नत से एक साथ मर्सिडीज गाड़ी में निकले थे। ये सभी लोग एक साथ क्रूज पार्टी के लिए निकले थे। क्रूज पार्टी से कुछ दिन पहले ड्रग्स को लेकर बातचीत भी हुई थी, जिसका NCB को सबूत मिला है। आज ही NCB ने आर्यन के करीबी फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। खत्री के घर और दफ्तर शनिवार को NCB ने 8 घंटे तक रेड की थी।

रविवार को इस केस में हुई 20वीं गिरफ्तारी

क्रूज ड्रग्स मामले में रविवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दे, इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी थी। NCB ने गोरेगांव से दूसरे विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। NCB ने बताया कि आरोपी नाइजीरिया का नागरिक है। उसका नाम ओकारो औजामा है। जांच एजेंसी ने उसके पास से भारी मात्रा में कोकीन बरामद की है। NCB के मुताबिक, यह विदेशी नागरिक ड्रग्स केस की अहम कड़ी है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

8 अक्टूबर से ऑर्थर जेल में हैं आर्यन खान

आपको बता दे, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में 8 अक्टूबर से ऑर्थर जेल में हैं। आर्यन को 2 अक्टूबर को NCB ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर उनके दोस्त अरबाज खान के साथ पकड़ा था। बताया गया है कि NCB को आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली थी। आर्यन ने पूछताछ में शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी। उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट ने अपने जूते में चरस छिपाने की बात भी सामने आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज