न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में खूब जमा रंग

फिल्म 'लव आज कल 2' फेम एक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने 18 अप्रैल को बॉलीवुड इंडस्ट्री के कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विषांत के साथ शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 1:32:17

2 News : इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में खूब जमा रंग

फिल्म 'लव आज कल 2' फेम एक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने 18 अप्रैल को बॉलीवुड इंडस्ट्री के कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विषांत के साथ शादी रचा ली। कपल ने अपने करीबियों के बीच सात फेरे लिए। अब दोनों ने शादी की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। शादी हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन पर हुई थी। आरुषि और वैभव ने सोमवार (22 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट अपलोड की। इन फोटो में उनके ब्राइडल मोमेंट्स की झलक दिख रही है।

कुछ तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन वरमाला के बाद स्टेज पर खड़े पोज देते नजर आ रहे हैं। आरुषि पेस्टल पिंक आउटफिट में हैं। हैवी लहंगा, कुंदन ज्वेलरी, हाथों में चूड़ा पहन आरुषि मंडप के लिए ब्राइडल एंट्री कर रही हैं। वैभव भी आइवरी शेरवानी पहने जंच रहे हैं। आरुषि को मंडप में आता देख वैभव के चेहरे पर खुशी झलक रही है। वे आरुषि का मंडप में इंतजार कर रहे हैं।

कपल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “समय के ताने-बाने में हमेशा के लिए 18.04.2024 तारीख को बंध गए। दुनिया के एक शांत कोने में, पहाड़ों को साक्षी मानकर हमने एक-दूसरे के लिए वादे किए। हमारे दिलों को इतनी खुशी और आशीर्वाद से भरने के लिए आप सभी को धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि आरुषि ने करिअर की शुरुआत दिग्गज फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' से की थी, जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे।

इसके बाद वह साल 2020 में 'लव आज कल 2' में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ नजर आईं। आरुषि ओटीटी फिल्म 'जादूगर' में भी बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में दिखीं। दूसरी ओर, वैभव ने अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया है। उनके खाते में 'हैदर', 'बदलापुर', 'पीके', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं।

गोविंदा की भांजी व कृष्णा अभिषेक की बहन आरती 25 अप्रैल को लेंगी सात फेरे

गोविंदा की भांजी टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द ही अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू करने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। ब्राइडल शावर के बाद अब आरती की हल्दी सेरेमनी हुई। वह 25 अप्रैल को विवाह बंधन में बंध जाएंगी। आज मंगलवार (23 अप्रैल) को आरती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की हैं। फंक्शन में परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही कई टीवी सितारे मौजूद थे।

आरती के भाई कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी कश्मीरा शाह और बच्चों के साथ इस रस्म में चार-चांद लगाते नजर आए। इस दौरान आरती ने ग्रीन और पिंक कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना और वह इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ईयंरिंग कैरी किए थे और हल्दी का टच देने के लिए हाथों में फूल का गजरा बांधा था।

आरती ने जमकर एन्जॉय किया। उनके मस्ती और डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। फैंस को ये खूब पंसद आ रहे हैं। अब फैंस मेहंदी की फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरती मुंबई में रहने वाले बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी कर रही हैं। कपल ने इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला लिया है। इस शादी में टीवी के तमाम सितारों को इनवाइट किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष