न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं आरती, इधर भारती ने शेयर की शादी के कार्ड की झलक

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी आरती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 6:49:36

भगवान का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं आरती, इधर भारती ने शेयर की शादी के कार्ड की झलक

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी आरती जल्द ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के संग सात फेरे लेने वाली हैं। माता की चौकी से आरती की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच आरती शादी का कार्ड लेकर भगवान का आर्शीवाद लेने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस दौरान आरती लाल रंग के जोड़े, हाथों में चूड़ियां पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके हाथ में शादी का कार्ड दिख रहा है। इन तस्वीरों में आरती काफी खुश नजर आ रही हैं। कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का नाम चमक रहा है। प्री-वेडिंग फंक्शन 23 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। आरती 25 अप्रैल को दीपक के साथ शादी विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं होगी बल्कि कपल मुंबई में ही शादी करेगा।

शादी में गोविंदा और करीबी दोस्त के साथ कुछ सेलिब्रेटी भी शामिल हो सकते हैं। हाल में एक इंटरव्यू में आरती ने बताया था कि पिछले साल 23 जुलाई को हमारी पहली बार बात हुई थी और उसके बर्थडे के बाद मिले थे। नवंबर को मैंने रिलेशनशिप कमिट किया। हालांकि उस वक्त हमें आगे के बारे में नहीं पता था कि दोनों की फैमिली अप्रूव करेंगी या नहीं। जनवरी में दीपक ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया और मैंने हां कर दी थी।

arti singh,actress arti singh,kashi vishwanath temple,arti temple,arti marriage,bharti singh,marriage card,gola,vlog

भारती सिंह ने व्लॉग में बेटे गोला को कहा आरती की शादी का कार्ड खोलने को

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने एक नया व्लॉग पोस्ट किया और ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह की शादी के कार्ड की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। सुनहरे और वाइट कलर का कार्ड एक बड़े बॉक्स में था, जिस पर आरती और दीपक के नाम के पहले अक्षर लिखे थे। व्लॉग में भारती ने अपने बेटे गोला से आरती की शादी का कार्ड खोलने के लिए कहा।

इसके अलावा सुनहरे और वाइट थीम वाले बॉक्स को कस्टमाइज किया गया क्योंकि इसमें कुछ चॉकलेट थीं। भारती ने बताया कि दीपक से हम कभी मिले नहीं। शादी पर मिलेंगे, संगीत पर मिलेंगे, मेहंदी पे मिलेंगे, देखते हैं कौन है दीपक भाई। बता दें कि आरती और उनका परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। इस बीच एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने ननद आरती के लिए एक ग्लैमरस ब्राइडल शॉवर को होस्ट करने का खुलासा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष