न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने जन्मदिन पर आरती ने पहली बार दिखाया होने वाले दूल्हे का चेहरा, जानें-कब होने जा रही है एक्ट्रेस की शादी

दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर समाचारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 11:52:10

अपने जन्मदिन पर आरती ने पहली बार दिखाया होने वाले दूल्हे का चेहरा, जानें-कब होने जा रही है एक्ट्रेस की शादी

दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर समाचारों में बनी हुई हैं। आरती जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। ‘बिग बॉस 13' फेम आरती ने पिछले दिनों शादी की खबरों को कंफर्म कर दिया था। फैंस उनके दूल्हे दीपक चौहान को देखने को बेकरार थे और आरती ने अब यह इच्छा पूरी कर दी है। आरती ने दीपक का चेहरा दिखाया है।

आरती ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह रोमांटिक पोज दे रही हैं। आरती ने तस्वीरों की एक रील शेयर की है। एक फोटो में आरती, दीपक की बाहों में खोई दिख रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दीपक ने अपनी लेडी लव को माथे पर किस किया। इस रोमांटिक वीडियो के बैकग्राउंड में आरती ने ‘तेरे हवाले’ गाना लगाया है।

आरती ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को धूमधाम से अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आरती ने पहली बार अपने होने वाले पति का चेहरा अपने इंस्टाग्राम फीड पर शेयर किया। आरती और दीपक 25 अप्रैल को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। आरती ने कैप्शन में शादी की उलटी गिनती का जिक्र करते हुए लिखा, “दीपक की आरती। हमारे हमेशा साथ होने में बस 20 दिन हैं...”

मामा गोविंदा के शादी में शामिल होने को लेकर आरती ने कही यह बात

बता दें कि दीपक एक बिजनेसमैन हैं। आरती ने ईटाइम्स संग बातचीत में खुलासा किया है कि वह और दीपक एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिये मिले थे। यह बिल्कुल अरेंज्ड मैरिज है। उनकी पहली मुलाकात पिछले साल जुलाई में हुई थी। ट्यूनिंग बैठने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए कुछ समय के लिए डेट किया और फिर इसी साल 1 जनवरी को दीपक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।

आरती का कहना है कि उन्होंने मामा (गोविंदा) को अपनी शादी के बारे में बताया और वह बहुत खुश हैं। कपल को आशीर्वाद देने गोविंदा अपने परिवार के साथ फंक्शन में शामिल होंगे। पूर्व में कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन की शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि इसी साल उनकी बहन की शादी होने वाली है और पहला कार्ड उनके मामा गोविंदा को ही जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोविंदा और कृष्णा में कई सालों से बोल-चाल बंद है। आरती 'ससुराल सिमर का' और 'उड़ान' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। वह इन दिनों 'श्रावणी' सीरियल में निगेटिव रोल में दिख रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष