न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आरती ने दीपक के साथ कश्मीर से शेयर की Photos, इस एक्ट्रेस को 1 साल से इसलिए नहीं मिला काम

सुपरस्टार गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह की 25 अप्रैल को मुंबई के बिजनेसमैन दीपक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 12:39:55

2 News : आरती ने दीपक के साथ कश्मीर से शेयर की Photos, इस एक्ट्रेस को 1 साल से इसलिए नहीं मिला काम

सुपरस्टार गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह की 25 अप्रैल को मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी हुई थी। आरती शादी से पहले और बाद में लगातार सुर्खियों में रही हैं। उनकी शादी में टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। खास बात ये है कि गोविंदा ने कृष्णा से करीब 6 साल पुराना विवाद भुलाकर शादी में शिरकत की और आरती को आशीर्वाद दिया। आरती ने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की कई झलकियां दिखाईं।

आरती फिलहाल दीपक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह कश्मीर में हैं और उन्होंने अपने हनीमून की तस्वीरें फैंस संग शेयर की हैं। कपल तस्वीरों में काफी हॉट लग रहा है। कपल कश्मीर की हसीन वादियों में रोमांस करता हुआ नजर आया। एक तस्वीर में उनके कमरे की तस्वीर थी जिसमें शॉर्ट ड्रेस पहनी आरती दीपक की बाहों में खोई हुई हैं। एक फोटो में दोनों आंखों में आंखे डालकर पोज दे रहे हैं, तो कुछ फोटो में दोनों रूम के अंदर से पोज दे रहे हैं। आरती शीशे के पास खड़े होकर दीपक को देख रही हैं।

आरती ने कैप्शन में लिखा, “वन मंथ।” फैंस तस्वीरें देख उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आरती की भाभी कश्मीरा शाह ने भी कमेंट किया है। कश्मीरा ने तारीफ करते हुए लिखा कि लुकिंग गुड। सुरभि ज्योति ने लिखा कि एक खूबसूरत लाइफ जीनी है। ‘बिग बॉस 13’ फेम और आरती के दोस्त रहे पारस छाबड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा कि प्यारे। बता दें कि आरती टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा है। आरती ने ‘बिग बॉस 13’ में चुनौती पेश की थी। इस शो के बाद आरती को खूब शौहरत मिली।

इंस्टाग्राम पर नहीं होने का नुकसान उठा रही हैं रत्ना पाठक शाह

एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह दिग्गज एक्टर नसीरूद्दीन शाह की पत्नी हैं। रत्ना कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वह छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी काबिलियत दिखा चुकी हैं। हालांकि रत्ना पिछले कुछ समय से स्क्रीन से दूर हैं। रत्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक साल से उन्हें काम नहीं मिला है। रत्ना ने फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के दौरान ब्रूट को दिए इंटरव्यू में कहा कि इंस्टाग्राम के दौर में भूमिकाएं अक्सर सोशल मीडिया फॉलोइंग के आधार पर दी जाती हैं।

रत्ना से पूछा गया कि क्या किसी एक्टर की प्रतिभा की तुलना में दिखावा ज्यादा अहम हो गया है, तो इस पर उन्होंने कहा हां। मुझे नहीं पता कि इसके लिए अभिनेताओं को कैसे दोषी ठहराया जाए क्योंकि ये ऐसी चीजें हैं जो पूछी जाती हैं और जिन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। आज लोगों को फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर काम मिल रहा है। किसी ने मुझसे काम के लिए कॉन्टेक्ट नहीं किया क्योंकि मैं इंस्टाग्राम पर नहीं हूं, इसलिए शायद यह एक कारण हो सकता है।

मैं एक साल से पूरी तरह बेरोजगार हूं तो ये ऐसी चीजें हैं जो बहुत मायने रखती हैं। करें भी क्या? अगर किसी को अभिनय का हुनर सीखना हो तो वह कहां जाकर सीखेगा? यह काफी कठिन है। रत्ना ने फेस्टिवल में 'मंथन' की टीम के साथ रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। रत्ना को आखिरी बार तापसी पन्नू द्वारा निर्मित 2023 रोड ट्रिप ड्रामा 'धक धक' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका