न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरती सिंह का ससुराल में हुआ जबरदस्त स्वागत, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, नहीं पता था मिलेगा इतना प्यार...

आरती सिंह टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। शुरुआत में आरती की पहचान दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 May 2024 11:16:11

आरती सिंह का ससुराल में हुआ जबरदस्त स्वागत, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, नहीं पता था मिलेगा इतना प्यार...

आरती सिंह टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। शुरुआत में आरती की पहचान दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन के रूप में थी, लेकिन बाद में वह अपने दम पर खुद को साबित करने में सफल रहीं। आरती ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचाई थी। तब से ही वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आरती की शादी में कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं।

आरती ने ‘बिग बॉस 13’ में शिरकत की थी और शादी में उस रियलिटी शो के अधिकतर सेलेब्रिटीज पहुंचे। आरती ने शादी के दौरान विभिन्न रस्मों की फोटो और वीडियो शेयर किए थे। अब आरती ने ससुराल में किए जाने वाले वेलकम का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आरती ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने ससुराल आ गई हैं और दीपक द्वारा दिए गए सरप्राइज को देख हैरान रह गईं।

दीपक ने आरती के स्वागत के लिए घर को बेशुमार लाइटों से सजा दिया। आरती के सामने आतिशबाजी शुरू होती है। यह नजारा देख आरती एकदम से विश्वास नहीं कर पाती हैं। वीडियो में आरती व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर सीक्विन्ड स्टोन-इंट्रीकेटेड फ्लोरल वर्क था।

अभिनेत्री ने अपने लहंगे को टैसल डिटेलिंग वाली स्लीवलेस सीक्विन्ड चोली के साथ पहना था। एक शीयर दुपट्टे ने उनके लुक को और भी निखार दिया। मेकअप का हल्का टच, ब्रेडेड हेयरस्टाइल और एक छोटी सी बिंदी ने आरती के लुक को और बेहतरीन बनाया। दूसरी ओर, दीपक पिंक कलर के कढ़ाई वाले कुर्ते और धोती पैंट में हैंडसम लग रहे थे।

शादी से पहले दीपक ने आरती को खुश करने के लिए किया था ऐसा

वीडियो शेयर करने के साथ ही आरती ने लिखा, “एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए, मैंने कभी इस तरह के स्वागत का सपना नहीं देखा था। मेरी आंखों में खिलखिलाहट, मुस्कान, बच्चे जैसा उत्साह आपको बताता है कि मुझे कभी नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार किया जाएगा...एक बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास कराता है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं।”

एक्ट्रेस दलजीत कौर, जय भानुशाली, युविका चौधरी समेत कई सितारों ने कमेंट कर आरती को बधाई दी है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी एक अरेंज मैरिज है। आरती लंबे समय से अपने लिए एक सही पार्टनर की तलाश में थीं। ऐसे में उनके किसी रिश्तेदार ने दीपक का रिश्ता भेजा।

दोनों के बीच बातचीत हुई लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंची। तब दीपक ने आरती को खुश करने के लिए उनके घर के पास वाले एरिया में रहने का फैसला किया और आस-पास ही शिफ्ट हो गए। आरती को जब दीपक की इस कोशिश के बारे में पता चला तो वो शादी के लिए मान गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष