न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तलाक की खबरों से परेशान आरती ने दी यह रिएक्शन, नताशा ने इस पोस्ट से हार्दिक पर कसा तंज

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की थी। शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Aug 2024 12:03:41

2 News : तलाक की खबरों से परेशान आरती ने दी यह रिएक्शन, नताशा ने इस पोस्ट से हार्दिक पर कसा तंज

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की थी। शादी के बाद आरती लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। इनसे साफ जाहिर हो रहा है कि कपल कितना खुश है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर न जानें क्यों दोनों के अलग होने की खबरें फैलती रहती हैं। इस बीच आरती ने उन्हें चाहने वाले लोगों की खातिर अपने तलाक की खबरों पर रिएक्शन दी है।

आरती ने रविवार (25 अगस्त) को अपनी शादी के चार महीने पूरे होने की सालगिरह मनाई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरती ने कहा कि समझ में नहीं आता कि ये अफवाहें कैसे शुरू होती हैं। जब ये खबरें सामने आईं तो मैं बहुत परेशान हो गई। लेकिन मैं ऐसे लोगों को मेरी नजर पट्टू मानती हूं। हम खुश हैं, स्वर्ग में कोई परेशानी नहीं है। जैसा सोचा था वैसा ही हुआ। हम इतनी बड़ी धूमधाम वाली शादी नहीं चाहते थे। मैं इस्कॉन में एक साधारण शादी चाहती थी और हमने वैसा ही किया। मैं बहुत खुश हूं।

आरती से जब शादी के बाद आए बदलाव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैं कभी-कभी खुद से पूछती हूं, 'हाय, क्या सच है मेरी शादी हो गई?' बिल्कुल कोई दबाव नहीं है। दीपक शांत हैं और हम दोस्त की तरह हैं। जब आप दोस्त बन जाते हैं तो सब कुछ आसान हो जाता है। बता दें कि आरती और दीपक की अरेंज मैरिज है। आरती रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ सहित कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

arti singh,actress arti singh,govinda,krushna abhishek,deepak chauhan,arti deepak,arti deepak divorce,hardik pandya,natasa stankovic,hardik natasa

नताशा और हार्दिक का 18 जुलाई को हो गया था तलाक

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक पिछले दिनों एक-दूसरे से अलग हो गए। दोनों ने 18 जुलाई को अलगाव की घोषणा करते हुए बताया कि वे आपसी सहमति से अलग हुए हैं। हाल ही सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि तलाक की असली वजह यह है कि हार्दिक अपने आपमें खोए रहते थे और नताशा पर ध्यान नहीं देते थे। अब नताशा ने एक नोट शेयर किया है, जिससे इन खबरों को और हवा मिल गई है।

इस क्रिप्टिक नोट में लिखा है, “प्रेम धैर्यवान होता है। प्रेम दयालु होता है। यह ईर्ष्या नहीं करता। यह घमंडी नहीं होता। यह दूसरों का अपमान नहीं करता। यह स्वार्थी नहीं होता। यह आसानी से क्रोधित नहीं होता। यह गलतियों का कोई हिसाब नहीं रखता। प्रेम बुराई से प्रसन्न नहीं होता, बल्कि सत्य से खुश होता है। यह हमेशा सुरक्षा करता है, हमेशा भरोसा करता है, हमेशा आशा करता है, हमेशा संरक्षण करता है। प्रेम कभी असफल नहीं होता।”

नताशा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस का मानना है कि नताशा, हार्दिक पर तंज कस रही हैं। उल्लेखनीय है कि हार्दिक ने साल 2020 में नताशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने उसी साल मई में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट में शादी कर ली। उनके एक बेटा अगस्त्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री