न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरती के ब्राइडल शॉवर में पहुंचे टीवी की दुनिया के ये सितारे, हल्दी सेरेमनी में पति ने दिया सरप्राइज, Photo-Video वायरल

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। आरती की शादी 25 अप्रैल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 11:12:43

आरती के ब्राइडल शॉवर में पहुंचे टीवी की दुनिया के ये सितारे, हल्दी सेरेमनी में पति ने दिया सरप्राइज, Photo-Video वायरल

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। आरती की शादी 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ होगी। आरती की शादी से पहले का जश्न शगुन की हल्दी के साथ शुरू हो चुका है। आरती ने हल्दी सेरेमनी और ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इसके अलावा कृष्णा की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने अपनी ननद आरती के लिए एक ब्राइडल शॉवर रखा।

इसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें माही विज, दीपशिखा नागपाल, रागिनी खन्ना, अयूब खान और तनाज ईरानी जैसे सेलेब्स ने शिरकत की। हालांकि गोविंदा या उनकी फैमिली इस सेलिब्रेशन में नजर नहीं आए। आरती को पैपराजी ने तब स्पॉट किया, जब वह ब्राइडल शॉवर में शामिल होने के लिए अपने घर से बाहर निकलीं। 'बिग बॉस 13' फेम आरती ने रुच्ड डिटेलिंग वाली इलेक्ट्रिक ब्लू वन-शोल्डर मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने आउटफिट के साथ सिल्वर क्रिस्टल से सजे डैंगलर्स और ब्लू कलर की सैंडल पहनी थी।

आरती ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर जो बूमरैंग साझा किया, उसमें 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाना शामिल था और वह 'मिस टू मिसेज' लाइन से सजी एक दीवार के सामने पोज दे रही थीं। आरती को कृष्णा और कश्मीरा के साथ पोज देते हुए भी देखा गया। बता दें कि आरती ने 'थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' और 'वारिस' जैसे टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय के लिए खूब वाहवाही लूटी।

आरती को अपने होने वाले पति दीपक से मिला यह खास तोहफा

आरती ने हल्दी के फंक्शन के दौरान ढोल पर जमकर डांस किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह डांस कर रही थीं। आरती जिम के कपड़ों में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आरती अपनी मां और दोस्तों के साथ ढोल पर जमकर नाच रही हैं। हल्दी सेरेमनी वाले दिन आरती को अपने होने वाले पति दीपक से खास तोहफा मिला।

आरती ने जो वीडियो शेयर किया है उसके नीचे कैप्शन में पति को सरप्राइज के लिए थैंक्यू लिखा है। कैप्शन से साफ समझ आ रहा है कि आरती के घर ढोलवालों को उनके होने वाले पति ने भेजा है। आरती ने कैप्शन में दीपक का अपनी होने वाली दुल्हन के लिए भेजा गया संदेश भी शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, “आज मेरी हल्दी है और मेरी दुल्हन के घर भी ढोल नगाड़े बजने चाहिए।” आगे आरती ने पति को सरप्राइज के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा कि मैं जिम से बस घर आई ही थी कि लगा हाय मेरी शादी बस पांच दिन में है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष