न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरशद ने इसलिए करवाया अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन, आदित्य ने फैन का फोन छीनकर फेंका, वीडियो वायरल

एक्टर अरशद वारसी को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो गए हैं। वे एक शानदार कॉमेडियन होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। अब तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 1:10:14

2 News : अरशद ने इसलिए करवाया अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन, आदित्य ने फैन का फोन छीनकर फेंका, वीडियो वायरल

एक्टर अरशद वारसी को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो गए हैं। वे एक शानदार कॉमेडियन होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। अब तक के करिअर में अरशद ने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें खास पहचान ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म के ‘सर्किट’ वाले किरदार ने दिलाई। अरशद इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में जज की भूमिका निभा रहे हैं।

अरशद की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो वे मारिया गोरेट्टी के साथ 14 फरवरी 1999 को वेलेंटाइन डे के मौके पर विवाह बंधन में बंधे थे। कपल इस साल शादी की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 25वीं मैरिज एनिवर्सरी को स्पेशल बनाने के लिए 23 जनवरी को शादी रजिस्टर्ड करवा ली है। इस बारे में अरशद ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में कहा कि ये कभी भी मेरे दिमाग में नहीं आया था और मुझे ये जरूरी भी नहीं लगा था।

हालांकि मुझे एहसास हुआ कि प्रॉपर्टी खरीदते समय या अगर दोनों में से किसी एक की डेथ हो जाए, तो इससे निपटने के लिए यह महत्वपूर्ण होगा। हमने यह कानून की खातिर किया। मुझे लगता है कि पार्टनर के रूप में, यदि आप एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो यही मायने रखता है। जब अरशद से पूछा गया कि उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन ही शादी क्यों की तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे शादी की तारीख किसी से शेयर करना पसंद नहीं है...क्योंकि ये सुनने में थोड़ा चीजी लगता है। मारिया और मैं दोनों इस बात से शर्मिंदा होते हैं। वैसे हमने इस तारीख को सोच समझकर नहीं चुना था। इसके पीछे एक किस्सा है।”

भिलाई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर आदित्य नारायण ने की बदतमीजी

मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण मनोरंजन जगत की काफी चर्चित हस्ती बन चुके हैं। आदित्य खनकती आवाज के धनी होने के साथ टीवी पर इंडियन आइडल सहित कई शो होस्ट कर चुके हैं। साथ ही वे कई अवार्ड फंक्शन में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखते हैं। आदित्य को फैंस खूब पसंद करते हैं। फिलहाल आदित्य एक गलत कारण से सुर्खियों में हैं।

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वे छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने एक फैन का फोन छीना और उसे दूर भीड़ में फेंक दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उस फैन के हाथ पर माइक से भी मारा। फिर बिना कुछ बोले वह गाना गाते हुए स्टेज की तरफ लौट आएं।

हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं लग सका है कि आखिर आदित्य ने ऐसा क्यों किया। आदित्य की इस हरकत ने उनके फैंस को नाराज कर दिया और वे उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी आदित्य की बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने एक साल पहले रायपुर एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मी से बदतमीजी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम