न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KRK के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 'चरसी गंजेड़ी' कहने पर मनोज बाजपेयी ने दर्ज किया था केस

इंदौर जिला अदालत ने प्रोड्यूसर-एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ़ KRK के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Mar 2023 10:21:22

KRK के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी,  'चरसी गंजेड़ी' कहने पर मनोज बाजपेयी ने दर्ज किया था केस

इंदौर जिला अदालत ने प्रोड्यूसर-एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ़ KRK के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस की सुनवाई के दौरान मौजूद न रहने पर, कोर्ट ने KRK के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया। मामला सोशल मीडिया से शुरू केआरके ने किया था, जब उन्होंने मनोज बाजपेयी के खिलाफ साल 2021 में दो आपत्तिजनक ट्वीट किए थे।

ट्विटर पर मनोज बाजपेयी को केआरके द्वारा ‘चरसी गंजेड़ी’ कहे जाने के आरोप में दर्ज कराया गया है। वकील परेश जोशी ने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) ने मुवक्किल की अर्जी पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत में उनकी हाजिरी के लिए 10 मई की तारीख तय की है।

मनोज बाजपेयी के वकील की तरफ से अर्जी में कहा गया कि केआरके को इंदौर की जिला अदालत में लंबित मानहानि मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन वह केस की सुनवाई में कथित तौर पर देरी कराने के लिए कोर्ट के सामने जान-बूझकर हाजिर नहीं हो रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने जिला अदालत में दायर मुकदमे में आरोप लगाया है कि केआरके ने उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के इरादे से अलग-अलग ट्विटर हैंडल से 26 जुलाई, 2021 को दो ट्वीट कर उन्हें ‘चरसी और गंजेड़ी’ कहा था।

'बेच दिया वो ट्विटर हैंडल'

13 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने खान की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उनके खिलाफ मानहानि का मामला रद्द करने की मांग की गई थी। केआरके के वकील ने उक्त आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि इनमें से एक ट्विटर हैंडल ‘KRK Box Office’ को 22 अक्टूबर, 2020 को सलीम अहमद नामक शख्स को ‘घोषणा या समझौता विलेख’ के जरिये बेचा जा चुका है और मनोज बाजपेयी के बारे में कथित ट्वीट किए जाने के वक्त केआरके इस हैंडल का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।

'गुलमोहर' एक्टर मनोज बाजपेयी ने 2021 में KRK के ट्वीट के बाद उनपर केस फाइल किया था। अपने ट्वीट में मनोज को KRK ने उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के लिए टारगेट किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें कॉमेडियन सुनील पाल से मनोज के शो की स्टोरी पता चली, जिसमें उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी, दोनों के बॉयफ्रेंड हैं। KRK ने आगे कहानी की बुराई करते हुए मनोज को 'नशेड़ी, गंजेड़ी' तक लिख डाला था।

जिला अदालत से किया अनुरोध

वहीं, KRK की तरफ से जेएमएफसी से अनुरोध किया गया कि जिला अदालत में उनके खिलाफ कार्यवाही स्थगित की जाए, क्योंकि उनकी तरफ से मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पेश की गई है, जिसमें उन्हें स्थगन आदेश की राहत मिलने की पूरी उम्मीद है

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका