न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्पिता की बर्थडे पार्टी में नजर आए सलमान-यूलिया, प्रिंस ने युविका के जन्मदिन पर लुटाया भरपूर प्यार

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बोंडिंग देखने को मिलती है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 1:37:15

2 News : अर्पिता की बर्थडे पार्टी में नजर आए सलमान-यूलिया, प्रिंस ने युविका के जन्मदिन पर लुटाया भरपूर प्यार

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बोंडिंग देखने को मिलती है। अब अर्पिता के बर्थडे के सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सलमान भी जश्न में शामिल हुए। अर्पिता ने शुक्रवार (2 अगस्त) को अपने बर्थडे पर पति आयुष शर्मा संग एक पार्टी होस्ट की। इस मौके पर पूरी खान फैमिली एक ही छत के नीचे मौज-मस्ती करती नजर आई। सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी इस पार्टी में दिखीं।

सलमान ने पिछले दिनों यूलिया का जन्मदिन अपने ही घर पर सभी परिवारवालों के बीच मनाया था। अर्पिता के बर्थडे पर इसके अलावा सलमान की मां, भाई सुहैल खान समेत घर के सभी सदस्य एक ही फ्रेम में कैद हुए। एक्टर रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा को लेकर यहां पहुंचे थे। कपल ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है। साथ ही अर्पिता को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि अर्पिता बेटी और पति संग केक काट रही हैं।

केक कटिंग के बाद अर्पिता ने पहले पति और फिर सबसे बड़े भाई सलमान को केक खिलाया। सलमान इस दौरान आयुष के बगल में खड़े नजर आए। सुहैल और यूलिया बात करते नजर आ रहे हैं। सलमान, आयुष की गोद में ली हुई भांजी संग भी खेलते हुए दिखे। इस क्लिप के बैकग्राउंड में टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया, सोहेल के बेटे निर्वाण खान और अलवीरा अग्निहोत्री के बेटे अयान अग्निहोत्री भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी डियरेस्ट डार्लिंग अर्पिता खान शर्मा। हम आपसे प्यार करते हैं। आपका आने वाला साल शानदार रहे।”

जल्द ही मां बनेंगी प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। कुछ दिनों पहले ही युविका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर फैंस को खुशखबरी दी थी। इस बीच शुक्रवार (2 अगस्त) को युविका ने अपना जन्मदिन मनाया। उनके परिवार ने एक स्पेशल बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। युविका ने लैवेंडर कलर की रफल ड्रेस पहनी थी।

सॉफ्ट मेकअप और ग्लॉसी लिप्स से लुक सिंपल रखते हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक तस्वीर में प्रिंस, युविका को गले लगाते दिखे। पार्टी में युविका की मां भी थीं। पार्टी की सजावट देखने लायक थी। बैकग्राउंड को पिंक एंड व्हाइट कलर के गुब्बारों से सजाया गया। केक पर पिंक एंड व्हाइट कलर के पेस्टल फूल थे। प्रिंस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे बेबी डॉल मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और बस अब हमारा ये आखिरी जन्मदिन है जो सिंगल है।

इसके बाद सबका सेंटर आ जाएगा। सब उसके लिए स्पेशल हो जाएगा। धन्यवाद मुझे अपने जीवन का सबसे अच्छा उपहार दे रहा हूं। लव यू और तुम खूबसूरत हो। दूसरी तस्वीर हमारे अगले जन्मदिन का सच्चा उदाहरण लो सुसु कर दिए आपके केक पे। उल्लेखनीय है कि 25 जून को प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शानदार कारों की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए युविका की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री