न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन ने खुद को बताया शादी सफल न होने का जिम्मेदार, टी-सीरीज ऑफिस में इस सिंगर ने किया हंगामा

एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 7:54:46

2 News : अर्जुन ने खुद को बताया शादी सफल न होने का जिम्मेदार, टी-सीरीज ऑफिस में इस सिंगर ने किया हंगामा

एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ मॉडल मेहर जेसिया से हुए तलाक पर खुलकर बात की। अर्जुन ने 'द रणवीर शो पॉडकास्ट' में कहा कि जब मेरी उम्र 24 साल की थी तब मेरी शादी हो गई। मुझे लगता है कि ये बहुत ही ज्यादा जल्दी है। उस समय मैं इतना छोटा था कि मेरे पास जीवन का अनुभव लेने के लिए काफी कुछ था। शादी करने के लिए पहले आपको काबिल बनना पड़ता है।

अगर आप शादी करना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होता है। पुरुष महिलाओं की तुलना में देर से परिपक्व होते हैं। यह सच है कि हम मूर्ख हैं। मैंने अपने कई दोस्तों को उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड के साथ देखा है। दोनों ने शादी भी की और वे आज अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि हर किसी के साथ ऐसा हो ये जरूरी नहीं है। तलाक भले ही दो लोगों का होता है लेकिन इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता है और इससे सबसे ज्यादा तकलीफ आपके बच्चों को होती है। शुरुआत में आपको ऐसा लगता है कि अब आप इन सबसे आजाद हो चुके हैं। लेकिन अंत में आप तन्हाई महसूस करते हैं। आपको घर की याद सताती है और खासकर घर लौटकर बना हुआ खाना बहुत याद आता है। मैं खुद एक टूटे हुए परिवार से आया हूं और मेरे लिए शादी टूटना बहुत बड़ी बात थी।

आज भी जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो सोचता हूं कि मुझसे कौनसी बड़ी गलती हुई थी। मेरी शादी सफल न होने की वजह का जिम्मेदार मैं खुद हूं। हालांकि हम दोनों आज भी एक-दूसरे से काफी करीब हैं। बता दें कि अर्जुन ने साल 1998 में मेहर जेसिया के साथ शादी की थी। कपल ने 2019 में तलाक ले लिया। अर्जुन चार बच्चों के पिता है। उन्हें मेहर से दो बेटियां मायरा और महिका रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से दो बेटे हैं।

सिंगर मिलिंद गाबा का टी-सीरीज ऑफिस से वीडियो हो रहा वायरल

मशहूर पंजाबी सिंगर व रैपर मिलिंद गाबा अपने गानों के कारण आए दिन सुर्खियों में रहते है। हालांकि इस बार वे गलत कारण से चर्चाओं में आ गए है। दरअसल गाबा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी शुरुआत में गाबा टी-सीरीज ऑफिस में कुछ लोगों के साथ बैठकर अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाबा बातें करते-करते अपनी जेब से कोई बोतल निकालते हैं और उसे पीने लगते हैं। इसके बाद वहीं अपने पास बैठे एक शख्स से उनकी बहस होने लगती है। इतना ही नहीं गाबा गुस्से में खड़े होकर पूरे पेपर फेंक देते हैं और फिर उस शख्स की कॉलर तक पकड़ लेते हैं। इस बीच आस-पास के लोग बीच-बचाव में आते हैं और उन्हें दूर ले जाया जाता है।

हालांकि गाबा थोड़ी देर बाद फिर से हंगामा करने लगते है और उसी व्यक्ति के साथ हाथापाई पर उतर आते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में गाबा एक जाना-माना नाम है। 33 वर्षीय मिलिंद को ‘नजर लग जाएगी’, ‘शी डोंट नो’ और ‘यार मोड़ दो’ जैसे गाने के लिए जाना जाता है। गाबा ने 18 साल की उम्र में करियर शुरू कर दिया था। अब वे ज्यादातर समय लाइव कॉन्सर्ट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री