न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

39 साल के हुए अर्जुन कपूर, बर्थडे पार्टी में तमाम सितारों के बीच नहीं दिखीं मलाइका; फिर लग रहीं ब्रेकअप की अटकलें

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का लंबे समय से अफेयर चल रहा है। कई बार दोनों में जबरदस्त घनिष्ठता देखने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 11:35:13

39 साल के हुए अर्जुन कपूर, बर्थडे पार्टी में तमाम सितारों के बीच नहीं दिखीं मलाइका; फिर लग रहीं ब्रेकअप की अटकलें

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का लंबे समय से अफेयर चल रहा है। कई बार दोनों में जबरदस्त घनिष्ठता देखने को मिलती है तो कई दफा दूरियां भी नजर आती हैं। जैसे ही दूरियां दिखती हैं, वैसे ही उन्हें लेकर अटकलें लगनी शुरू हो जाती हैं। उनके फैंस चिंतित हो जाते हैं कि कहीं उनके रिश्ते में दरार तो नहीं पड़ गई। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल पिछले दिनों कहा गया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

इस बीच इन बातों को फिर से हवा मिल गई है। अर्जुन आज बुधवार (26 जून) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मंगलवार रात अपने जुहू स्थित घर में बर्थडे पार्टी रखी। इसमें तमाम सितारों का जमावड़ा था लेकिन अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका नहीं पहुंचीं। बर्थडे बैश में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों सहित कई हाई प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए।

गेस्ट लिस्ट में अर्जुन के चाचा संजय कपूर व चाची महीप कपूर, बहन जान्हवी कपूर व शनाया कपूर, मोहित मारवा शामिल थे, जिन्हें घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस इवेंट में शरीक होने वरुण धवन व उनकी पत्नी नताशा दलाल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी पहुंचे। हालांकि मलाइका कहीं नजर नहीं आईं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर बातें हो रही हैं। फैंस को अंदेशा है कि यह प्यारा कपल अलग हो चुका है।

arjun kapoor,actor arjun kapoor,malaika arora,actress malaika arora,arjun malaika,arjun kapoor birth day,arjun kapoor 39 years,arjun malaika breakup

कई सालों से रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

पिछले महीने इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा था जब एक सूत्र ने पिंकविला को बताया कि दोनों अब अपनी-अपनी राह पर चल रहे हैं। सूत्र ने इस बात पर जोर दिया कि उनके रोमांटिक रिश्ते के खत्म होने के बावजूद दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। उनमें एक-दूसरे के लिए पूरी रस्पेट है। उल्लेखनीय है कि अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी किया, लेकिन अभी तक दोस्ती को शादी के रिश्ते में नहीं बदला है।

वे अक्सर पार्टी फंक्शन में साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार फोटो-वीडियो शेयर कर प्यार जाहिर करते हैं। बर्थडे बॉय अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द दो फिल्मों में नजर आएंगे। ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ में वे दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन विलेन के रोल में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क