न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन ने रिलेशनशिप और पिता की दूसरी शादी पर की खुलकर बात, कहा-लोग चाहते थे कि मैं फेल हो जाऊं...

एक्टर अर्जुन कपूर (39) को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। उन्होंने अब तक कई प्रकार की भूमिकाओं को अंजाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 11:10:59

अर्जुन ने रिलेशनशिप और पिता की दूसरी शादी पर की खुलकर बात, कहा-लोग चाहते थे कि मैं फेल हो जाऊं...

एक्टर अर्जुन कपूर (39) को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। उन्होंने अब तक कई प्रकार की भूमिकाओं को अंजाम दिया है। पिछले महीने दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन विलेन के रूप में दिखे। फिल्म हिट रही और दर्शकों ने अर्जुन को उनकी एक्टिंग के लिए भरपूर सराहा। अर्जुन की पर्सनल लाइफ के भी खूब चर्चे रहते हैं। उनका अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे।

इस बीच अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप और पिता बोनी कपूर की श्रीदेवी संग दूसरी शादी को लेकर बात की है। राज शमनी के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि मलाइका के पिता के बारे में भी सुनकर मैं खुद को रोक नहीं पाया। मैंने इमोशनल बॉन्ड बनाया है। मैं इस पर विश्वास करता हूं। वो मुझे बुलाएंगे मैं जाऊंगा। बुरे वक्त में साथ दूंगा। मैं किसी के साथ जुड़ जाता हूं तो जुड़ जाता हूं। हमेशा साथ देता हूं। उल्लेखनीय है कि मलाइका के पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था।

जब अर्जुन से पूछा गया कि उनके पिता ने दूसरी शादी की थी तो क्या इसका असर कभी उन पर पड़ा, इस पर उन्होंने कहा कि मेरे पैरेंट्स का तलाक हो गया, जब मैं 10 साल का था। मुझे नहीं लग रहा था कि ये मुझे सेप करेगा। लेकिन असल जिंदगी में मैं इन सब से दो चार हो रहा था तो असर तो पड़ा, बहुत पड़ा। आज मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो बहुत सारी चीजें हैं... मैं बहुत जल्दी जिम्मेदार सा महसूस करने लगा। क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि माता-पिता के साथ रिश्ता खो दूं। इसलिए मैंने चीजें समझने की कोशिश की। वे खुश थे इसलिए मुझे भी दिक्कत नहीं हुई। ठीक है जो हो गया वो हो गया।

arjun kapoor,actor arjun kapoor,boney kapoor,sridevi,malaika arora,arjun malaika,arjun malaika relationship,boney kapoor,singham again

लोगों का मानना था कि मुझे काम करना पसंद नहीं है : अर्जुन कपूर

पिछले काफी समय से फिल्में नहीं चलने और ‘सिंघम अगेन’ में शानदार वापसी पर अर्जुन ने कहा कि लोग चाहते थे कि मैं फेल हो जाऊं। थोड़े आलोचनात्मक और ट्रॉलिंग के शौकीन लोग लंबे समय से मेरी असफलता की उम्मीद कर रहे थे। ऐसे लोग मुझे एक आसान निशाना मानते थे। कई बार लोगों की प्रतिक्रिया मेरे सरनेम, मेरी निजी जिंदगी और जो मेरी फिल्में नहीं चली हैं, उन पर आती थी।

उनका मानना था कि मुझे काम करना पसंद नहीं है और मैं अपने काम की परवाह नहीं करता हूं।लोगों को ऐसा लगता था कि खुद को इम्प्रूव करने में भी मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है और मैं एक्टर बनने के लायक नहीं हूं। इस तरह की बातें तब और ज्यादा होने लगीं, जब मैं अपने करिअर के महत्वपूर्ण दौर में शारीरिक संघर्षों से जूझ रहा था, जो हेल्थ इश्यूज की वजह से थे और उस बारे में मैंने हाल ही में बात भी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री