न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन की इस पोस्ट को देख सोच में पड़ गए फैंस, इस शख्स को माना जा रहा मलाइका से ब्रेकअप का जिम्मेदार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अचानक उनके अलगाव की बातों से हर कोई हैरान है। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 7:35:21

2 News : अर्जुन की इस पोस्ट को देख सोच में पड़ गए फैंस, इस शख्स को माना जा रहा मलाइका से ब्रेकअप का जिम्मेदार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अचानक उनके अलगाव की बातों से हर कोई हैरान है। दोनों करीब 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वे अक्सर एक साथ वेकेशन एंजॉय करते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। वे सोशल मीडिया पर भी प्यार का इजहार करने से नहीं हिचकते। इस बीच अर्जुन ने उनके मलाइका से अलग होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने एक क्रिप्टेड पोस्ट शेयर कर अतीत और भविष्य की बात कही है। अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट डाली है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रही है। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा, “हमारे पास जीवन में दो विकल्प हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं के लिए आगे बढ़ सकते हैं।”

फैंस इससे कंफ्यूज हो रहे हैं और वे समझ नहीं पा रहे कि अर्जुन आखिर किस ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन अब दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। वे फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। अर्जुन को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।

arjun kapoot,malaika arora,arjun malaika,arjun malaika relationship,arjun malaika breakup,disha patani,aleksander alex ilic,arjun cryptic post

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ वायरल हो रही मलाइका की फोटो

इस बीच मलाइका की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एलेक्जेंडर लाइमलाइट में हैं। हाल ही उन्हें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों का वीडियो वायरल हुआ था। बहरहाल मलाइका की एलेक्जेंडर के साथ फोटो देख फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उनका मानना है कि मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप के लिए एलेक्जेंडर ही जिम्मेदार हैं।

एलेक्जेंडर पेशे से जिम ट्रेनर हैं, जो पहली बार दिशा के साथ चर्चा में आए थे। टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप होने के बाद दिशा की एलेक्जेंडर के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद कहा जाने लगा कि दिशा ने एलेक्जेंडर को डेट करना शुरू कर दिया है। इधर, मलाइका के मैनेजर ने 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए ब्रेकअप की अफवाहों का साफ तौर पर खंडन किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या अर्जुन-मलाइका अलग हो गए हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं, सभी अफवाहें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका