न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन ने खोया अपना प्यारा साथी, फोटो-वीडियो के साथ शेयर किया भावुक नोट, इस फिल्म में बनेंगे विलेन

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अर्जुन लंबे समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 11:22:20

अर्जुन ने खोया अपना प्यारा साथी, फोटो-वीडियो के साथ शेयर किया भावुक नोट, इस फिल्म में बनेंगे विलेन

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अर्जुन लंबे समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है, लिहाजा वे सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। अर्जुन लगातार फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। इस बीच अर्जन के प्यारे डॉग ‘मैक्स’ ने दुनिया से विदाई ले ली है। ऐसे में अर्जुन उदास हैं और ‘मैक्स’ को याद कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जताया है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘मैक्स’ के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उनकी बहन अंशुला भी हैं। भावुक हुए अर्जुन ने लिखा- 'दुनिया का सबसे अच्छा लड़का...मेरा मैक्सिमस...सबसे दयालु, सबसे स्वीट, सबसे बहादुर, सबसे वॉर्म, सबसे अच्छे...आई मिस यू मेरा बच्चा... हमारा घर अब कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मुझे इस बात से नफरत है कि तुम्हें मुझे और अंश से छीन लिया गया और अचानक मुझे समझ नहीं आया कि घर पर कैसे बैठूं और तुम्हारे आस-पास कैसे रहूं...

मौत हमारे लिए कई बार जालिम रही है और इस बार भी कुछ अलग नहीं लगता... अच्छे और बुरे दोनों दिनों में आपने मुझे और अंशुला को जो खुशी दी, उसके लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि आप फुबु चॉकलेट और मां हमारा ध्यान रखेंगे। अपना ख्याल रखना मेरे दोस्त, आराम करो, आराम से सोओ, अब अपने सभी तोहफों का आनंद लो... मैं तुम्हें दूसरी तरफ देखूंगा मेरे Maxxxxuuu.'

‘सिंघम अगेन’ में विलेन की भूमिका निभाएंगे अर्जुन, जल्द शुरू होगी शूटिंग

एक्टर अजय देवगन पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बहुत जल्द ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस बीच खबर आ रही है कि फिल्म के विलेन का नाम भी फाइनल हो गया है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को इस रोल के लिए कास्ट किया है।

बॉलीवुड हंगामा को एक सोर्स ने बताया कि अर्जुन, रोहित की कॉप यूनिवर्स जॉइन कर रहे हैं और ये एक बड़ा सरप्राइज है, जिसे उन्होंने सबसे छुपाकर रखा है। हालांकि ट्विस्ट ये है कि अर्जुन फिल्म में हीरो नहीं बल्कि विलेन बनेंगे। अर्जुन सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम से टक्कर लेंगे और उन्होंने फिल्म को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म बहुत जल्द फ्लोर पर जाएगी और अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उल्लेखनीय है कि अर्जुन पिछली बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर में दिखे थे। इससे पहले ‘एक विलेन रिटर्न्स’ भी फ्लॉप हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार