न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ में हुई अर्जुन की एंट्री, खूंखार लुक में दिखे एक्टर, ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ का मोशन पोस्टर जारी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अब तक कई शानदार मूवी बना चुके हैं। उनकी फिल्मों का हिस्सा बनने पर हर एक्टर को फायदा होता है। खास तौर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 12:37:41

2 News : ‘सिंघम अगेन’ में हुई अर्जुन की एंट्री, खूंखार लुक में दिखे एक्टर, ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ का मोशन पोस्टर जारी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अब तक कई शानदार मूवी बना चुके हैं। उनकी फिल्मों का हिस्सा बनने पर हर एक्टर को फायदा होता है। खास तौर से उनकी कॉप यूनिवर्स की फिल्मों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब इस यूनिवर्स में एक्टर अर्जुन कपूर की एंट्री हो गई है। हालांकि वह इसमें पुलिस ऑफिसर का नहीं बल्कि विलेन का रोल अदा कर दर्शकों का दिल जीतेंगे। ‘सिंघम अगेन’ फिल्म से अर्जुन का पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें वे खतरनाक लग रहे हैं।

बड़े बाल, लंबी दाढ़ी और मुंह पर खून लगने से वे खूंखार विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में अर्जुन और रणवीर सिंह एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। अर्जुन ने दोनों फोटो शेयर कर लिखा, “सिंघम का विलेन। रोहित शेट्टी सर की कॉप यूनिवर्स की हिट मशीन का पार्ट बनकर लग रहा है जैसे दुनिया में सबसे ऊपर हूं। मैं वादा करता हूं आपको बहुत तबाही होने वाली है।”

रोहित ने भी अर्जुन का पोस्टर शेयर कर लिखा, “इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है, लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। क्या मैं यह कह सकता हूं इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर।” फिल्म के बाकी किरदार रणवीर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण तथा करीना कपूर खान के लुक पहले ही रिलीज हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 10 साल पहले आई फिल्म ‘गुंडे’ में अर्जुन और रणवीर को साथ काम करने का मौका मिला था।

एकता कपूर ने शेयर किया ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ का मोशन पोस्टर, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर ने वेलेंटाइन डे के मौके पर 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म के फैंस के लिए एक खास गिफ्ट शेयर किया है। एकता ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ये वेलेंटाइन डे नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, “लव, सेक्स और धोखा का दरिया और डूब के जाना है।” इस शायरी के साथ एकता ने अनाउंस किया कि फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

पोस्टर की बात करें तो इसमें एक असली दिल में कई सारे दिल, व्हाट्सएप आइकन, लाइक आइकन दिख रहे हैं और ये दिल जोरों से धड़क रहा है। फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी है। यह फिल्म का दूसरा पार्ट है। इससे पहले 'लव सेक्स और धोखा' साल 2010 में रिलीज हुई थी। उसे भी दिबाकर ने ही डायरेक्ट किया था। उसमें एक्टर राजकुमार राव, नेहा चौहान, अंशुमान झा और नुसरत भरुचा समेत कई स्टार्स थे।

खास बात है कि 19 अप्रैल को ही करण जौहर भी अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लेकर आ रहे हैं। इसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि एकता और दिबाकर अपनी फिल्म के सीक्वल की कास्टिंग के लिए ‘बिग बॉस 16’ के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया था। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम