न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन और मलाइका की क्रिप्टिक पोस्ट में दिखा ब्रेकअप का दर्द, इस एक्टर ने अनोखे अंदाज में मांगा काम

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। लोगों को दोनों की बोंडिंग लुभाती हैं। वे जब-तब एक-दूसरे के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 6:56:26

2 News : अर्जुन और मलाइका की क्रिप्टिक पोस्ट में दिखा ब्रेकअप का दर्द, इस एक्टर ने अनोखे अंदाज में मांगा काम

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। लोगों को दोनों की बोंडिंग लुभाती हैं। वे जब-तब एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। हालांकि इन दिनों ऐसा लग रहा है कि उनका रिश्ता ट्रैक से उतर गया है। कहा जा रहा है कि उनका ब्रेकअप हो गया। हाल ही में जब मलाइका न तो अर्जुन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं और न ही कोई पोस्ट डाली, तो ब्रेकअप की बातों को और बल मिल गया।

मलाइका और अर्जुन में से किसी ने भी अब तक ब्रेकअप की घोषणा नहीं की है। दोनों ने अब क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिन्हें देख लगता है कि वे ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्द भरी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “अनुशासन से मिलने वाले दर्द से बेहतर है पछतावे से होने वाला दर्द।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अर्जुन के फैंस इससे परेशान हो रहे हैं।

दूसरी ओर, मलाइका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक उदासी भरी पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा है, “जुलाई प्यार से भरा होगा, जुलाई सुकून से भरा होगा, जुलाई हीलिंग से भरा होगा, जुलाई में प्रोग्रेस होगी, खुशियां मिलेंगी, ऑपर्च्युनिटी मिलेगी, दुआएं मिलेंगी।” इस पोस्ट को फैंस ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मलाइका और अर्जुन साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने साल 2019 में रिश्ता ऑफिशियल किया था। दोनों अक्सर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते थे और कई मौकों पर साथ स्पॉट किए गए। पिछले काफी समय से दोनों की साथ में कोई नई फोटो सामने नहीं आई है।

arjun kapoor,malaika arora,arjun malaika,arjun malaika relationship,arjun malaika breakup,karan patel,actor karan patel,karan patel insta story

करण पटेल ने इंस्टा स्टोरी पर दिलचस्प तरीके से काम के लिए पूछा

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्टर करण पटेल साल 2021 के बाद से टेलीविजन की दुनिया से दूर हैं। हालांकि उन्होंने साल 2022 में फिल्म 'रक्तांचल 2' में काम किया था। अब करण ने सोशल मीडिया पर अनोखी स्टाइल में काम मांगा है, जो सबका ध्यान खींच रहा है। करण ने इंस्टा स्टोरीज में एक पोस्ट लिखी है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

करण ने लिखा, “ठीक है, तो अब जब आम चुनाव खत्म हो गए हैं, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है, दीपिका पादुकोण का सबसे प्यारा बेबी बंप भी सामने आ गया है, नई मम्मी और डैडी को बधाई। अब, क्या हम कृपया काम पर वापस आ सकते हैं, और अगर कोई कास्टिंग कर रहा है तो मुझे बताएं।” बता दें कि करण ने कई बार 'बिग बॉस' में शामिल होने के ऑफर को ठुकरा दिया। करण के करिअर की शुरुआत साल 2003 में 'कहानी घर घर की' सीरियल के साथ हुई थी।

इसके बाद करण को 'कसौटी जिंदगी की', 'केसर', 'काव्यांजलि', 'कसम से', 'करम अपना अपना', 'कस्तूरी' जैसे कई धारावाहिक में देखा गया। 'ये है मोहब्बतें' में ‘रमन भल्ला’ के रोल से उन्होंने वाहवाही बटोरी। करण 'नच बलिये 3', 'सर्वाइवर इंडिया', 'कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट', 'झलक दिखला जा 6', 'खतरों के खिलाड़ी 10' जैसे रियलिटी शो में चुनौती पेश कर चुके हैं। करण ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क