न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देर रात मलाइका को घर छोड़ने गए अर्जुन, वीडियो-तस्वीरें वायरल, बोनी कपूर ने इन्हें बताया अपना ‘असली’ बेटा

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप मंय हैं। हालांकि पिछले साल कुछ बातों ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 11:11:01

2 News : देर रात मलाइका को घर छोड़ने गए अर्जुन, वीडियो-तस्वीरें वायरल, बोनी कपूर ने इन्हें बताया अपना ‘असली’ बेटा

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप मंय हैं। हालांकि पिछले साल कुछ बातों ने उनके ब्रेकअप की ओर इशारा किया था, लेकिन बाद में सबकुछ फिर से ट्रैक पर नजर आने लगा। वे कुछेक मौकों पर साथ देखे गए। अब शुक्रवार (8 मार्च) रात यह प्यारा कपल एक बार फिर से साथ स्पॉट किया गया। अर्जुन देर रात अपनी गाड़ी में मलाइका को उनके घर ड्रॉप करने आए थे।

इस दौरान दोनों ही कैमरे से बचते-बचाते नजर आए। यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें लंबे समय के बाद साथ देख फैंस खुश हो रहे हैं। अर्जुन जहां सूट-बूट में तैयार दिखाई दे रहे थे, वहीं मलाइका कैजुअल लुक में नजर आईं। अर्जुन की झलकभर ही पैपराजी कैमरा में कैप्चर कर पाए।

मलाइका कार से उतरने के बाद भी पैपराजी के कैमरे से बचना चाह रही थीं। इस दौरान मलाइका ने व्हाइट कलर के कटस्लीव टॉप, पीच कलर की लूट बॉटम पैंट्स और व्हाइट हाई हील्स पहनी थी। मलाइका ने सटल मेकअप के साथ बालों को ओपन रखकर स्टाइल किया था। मलाइका ने कोई पोज नहीं दिया और वह सीधे ही बिल्डिंग की तरफ बढ़ गईं।

‘मैदान’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान बोनी ने डायरेक्टर अमित शर्मा पर लुटाया प्यार

अजय देवगन की स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म 'मैदान' लंबे समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान 68 वर्षीय बोनी ने फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा को अपना ‘असली’ बेटा, जबकि अर्जुन कपूर को गोद लिया हुआ बेटा बताया। बोनी ने कहा कि अमित को मैं काफी समय से जानता हूं। वह मेरा असली बेटा है और अर्जुन शायद गोद लिया हुआ बेटा है।

वह साल 2015 में ‘तेवर’ फिल्म से मेरे साथ है। निश्चित रूप से वह मुझे एक बेटे के रूप में सारा प्यार देते हैं और मैं एक पिता के रूप में अपना बेस्ट करने की कोशिश करता हूं। कुछ चीजें सही हो जाती हैं, कुछ चीजें गलत होती हैं। जितनी मेरी क्षमता है उसके हिसाब से मैं काम कर सकता हूं। अब तक तो यह खुश लगता है।

उल्लेखनीय है कि बोनी की पहली शादी साल 1983 में मोना शौरी कपूर के साथ हुई थी। साल 1996 में उनका तलाक हो गया। उनसे उनके दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं। मोना की साल 2012 में मृत्यु हो गई थी। बाद में बोनी ने दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ शादी की। उन दोनों के दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी ने साल 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम