न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन और खुशी लेकर आ रहे हैं नया प्रोजेक्ट, TMKOC की ‘बबीता जी’ ने बताई ‘दयाबेन’ की ये बातें

अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे लंबे समय से अरबाज खान की एक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 8:44:52

2 News : अर्जुन और खुशी लेकर आ रहे हैं नया प्रोजेक्ट, TMKOC की ‘बबीता जी’ ने बताई ‘दयाबेन’ की ये बातें

अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे लंबे समय से अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों साथ-साथ भी नजर नहीं आ रहे। इस बीच अर्जुन को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। दरअसल अर्जुन और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी से इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है। दोनों ने अपने प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “मेरे खुशी अर्जुन आएंगे।”

यह वीडियो एक सस्पेंस क्रिएट कर रहा है और फैंस को कयास लगाने पर मजबूर कर रहा है। यह एक ऐसे प्रोजेक्ट की ओर इशारा है, जिसमें दोनों एक साथ दिख सकते हैं। हालांकि प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अर्जुन और खुशी गुरुवार (1 अगस्त) को अपनी बहन जान्हवी की फिल्म ‘उलझ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी साथ नजर आए थे। बता दें कि खुशी ने पिछले साल डायरेक्टर जोया अख्तर की मूवी 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था।

फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। गौरतलब है कि फिल्ममेकर बोनी कपूर ने दो शादियां की। पहली शादी मोना कपूर से हुई और उनके बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला कपूर हुए। फिर दूसरी शादी उन्होंने दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ की। उनके दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हुईं। अर्जुन की जान्हवी-खुशी के साथ काफी मजबूत बोंडिंग रही है।

arjun kapoor,khushi kapoor,arjun khushi,janhvi kapoor,the archies,singham again,boney kapoor,tmkoc,babitaji,dayaben,munmun dutta,disha vakani

मुझे दिशा की बहुत याद आती है : मुनमुन दत्ता

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें ‘दयाबेन’ का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी को शो छोड़े 7 साल हो चुके हैं। हालांकि वह इतनी ज्यादा लोकप्रिय थीं कि आज भी लोग उन्हें खूब याद करते हैं। लंबे समय से उनकी वापसी की प्रतीक्षा की जा रही है। फैंस अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से मेकर्स से उन्हें शो में वापस लाने के लिए कहते हैं। इन्हीं सबके बीच मुनमुन दत्ता यानी ‘बबीता जी’ ने दिशा को लेकर खुलासा किया है।

मुनमुन ने ईटाइम्स को बताया कि हम हमेशा उन लोगों को याद करते हैं जो हमें छोड़कर चले गए, यहां तक कि जो शो छोड़ गए। मुझे दिशा की बहुत याद आती है। जब भी हम मजाक करते हैं, तो हम याद करते हैं, ‘याद है जब दिशा ने यह या वह कहा था? हमारे पास एक साथ बहुत सारी अच्छी यादें हैं। जब भी दिशा को अनजान नंबरों से कॉल आती थी, तो वह उन्हें उठाने से पहले अपनी आवाज बदल देती थी।

बता दें कि दिशा साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर चली गईं और तब से नहीं लौटीं। दिशा के अलावा राज अनादकट, गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री, शैलेंद्र लोढ़ा और कुश शाह सहित कई अन्य लोग भी शो को अलविदा कह चुके हैं। डॉक्टर हाथी और नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर्स का निधन हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री