न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरिजीत ने पहली बार गाया सलमान का ये गाना, राहुल-दिशा की बेटी को इन्होंने दिया प्यारा गिफ्ट

‘टाइगर 3’ फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। वे इसके लिए बेकरार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 1:47:23

2 News : अरिजीत ने पहली बार गाया सलमान का ये गाना, राहुल-दिशा की बेटी को इन्होंने दिया प्यारा गिफ्ट

‘टाइगर 3’ फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। वे इसके लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। फैंस के बीच सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी का अलग ही क्रेज है। दर्शकों ने हाल ही रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को खासा पसंद किया। अब निर्माता पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' जारी करके उत्साह को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं, जो सोमवार (23 अक्टूबर) को सामने आएगा।

इस डांस नंबर को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है और इस पर सलमान और कैटरीना झूमते दिखेंगे। सलमान ने आज गुरुवार को कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर जारी किया है। इसमें सलमान और कैटरीना का जबरदस्त अंदाज दिख रखा है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “पहले गाने की पहली झलक, लेके प्रभु का नाम! ओह हां, ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। गाना 23 अक्टूबर को रिलीज होगा। टाइगर 3 इस दिवाली, 12 नवंबर पर थिएटर्स में आएगी। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।”

गाने के बारे में निर्देशक मनीष शर्मा ने कहा कि हम इसके अगले हफ्ते रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते। कैटरीना की खूबसूरती और दोनों के बीच की केमिस्ट्री इसे हर किसी को नाचने पर मजबूर करने का परफेक्ट फॉर्मूला बनाती है। हमें तुर्की में फिल्मांकन करने में बहुत मजा आया। यह सलमान और कैटरीना के खाते में शामिल होने वाला एक और बड़ा डांस चार्टबस्टर होगा।

सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर की बेटी और तोहफे की झलक

फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर पिछले महीने एक नन्ही परी का आगमन हुआ था। अब वह एक महीने की हो चुकी है। राहुल ने बुधवार (18 अक्टूबर) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी की नई फोटो शेयर की। इसमें राहुल ने खास तोहफा भी साझा किया है और बताया कि यह किसने दिया।

दरअसल जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने बिटिया को प्यारा सा गिफ्ट भेजा है। अली और जैस्मिन की राहुल संग कई सालों से दोस्ती है। ये दोस्ती बिग बॉस हाउस से शुरू हुई थी। उन्होंने दिशा-राहुल की लाडली को सोने का कंगन दिया है।

राहुल ने इसकी एक फोटो शेयर कर जैस्मिन-गोनी को शुक्रिया कहा और बताया कि ये कंगन अभी बच्ची के लिए बड़ा है, लेकिन जब वह बड़ी होगी तो इसे जरूर पहनेगी। बता दें कि राहुल ने साल 2020 में 'बिग बॉस 14' के शो के दौरान दिशा को प्रपोज किया था। साल 2021 में दोनों की शादी हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार