न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 9 साल बाद सलमान-अरिजीत में हुआ पैचअप! राज कुंद्रा ने कहा-मेरा काम कपड़े चढ़ाना, उतारना नहीं

साल 2014 में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान सुपरस्टार सलमान खान और मशहूर गायल अरिजीत सिंह की लड़ाई हो गई थी। लगता है कि सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Oct 2023 6:27:40

2 News : 9 साल बाद सलमान-अरिजीत में हुआ पैचअप! राज कुंद्रा ने कहा-मेरा काम कपड़े चढ़ाना, उतारना नहीं

साल 2014 में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान सुपरस्टार सलमान खान और मशहूर गायल अरिजीत सिंह की लड़ाई हो गई थी। लगता है कि सलमान ने अब अरिजीत को माफ कर दिया है। दरअसल बुधवार (4 अक्टूबर) की रात को अरिजीत को सलमान के घर के बाहर स्पॉट किया गया। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अरिजीत के नजर आने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसे में फैंस इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों की 9 साल पुरानी अनबन खत्म हो गई है। सलमान के एक फैन ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसने ट्वीट करते हुए लिखा कि अरिजीत को सलमान के घर के बाहर स्पॉट किया गया। एक अन्य फैन ने लिखा कि कहीं दोनों मिलकर किसी गाने पर काम तो नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि सलमान और अरिजीत का विवाद साल 2014 में एक पुरस्कार समारोह के दौरान शुरू हुआ था। सलमान उस शो को होस्ट कर रहे थे। सलमान ने अवार्ड के लिए अरिजीत के नाम की घोषणा की और कहा-तू है विनर। इसके बाद कैजुअल ड्रेस में सामने खड़े अरिजीत ने जवाब देते हुए कहा-आपने तो सुला दिया था। सलमान को ये बात नागवार गुजरी। स्टेज पर उनका एक्सप्रेशन देख सब ये बात समझ गए।

इस घटना के बाद सलमान ने अपनी तीन फिल्मों 'बजरंगी भाईजान', 'किक' और 'सुल्तान' के सारे गाने अरिजीत की जगह किसी और को गाने के लिए दे दिए थे। हालांकि साल 2016 में अरिजीत ने सलमान से पब्लिकली माफी भी मांगी थी। अरिजीत ने माफी मांगते हुए 'सुल्तान' का गाना उन्हें देने की रिक्वेस्ट की थी। अरिजीत ने कहा था कि उन्होंने सलमान से टेक्स्ट और ईमेल के जरिए कई बार माफी मांगने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

राज कुंद्रा ने स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में किया डेब्यू

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद से अधिकतर मौकों पर चेहरे को मास्क से ढके ही नजर आए हैं। राज लंबे समय तक सोशल मीडिया से भी दूर रहे। अब उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर डेब्यू किया है। वीडियो में राज ब्लैक शाइनी मास्क पहनकर कॉमेडी कर रहे हैं। राज ने खुद को मास्क मैन और शिल्पा का पति बताते हुए कहा कि शो शुरू करने से पहले 2 बातें बोलना चाहता हूं।

यदि किसी को सेक्सुअल जोक्स से ऐतराज है तो 10 मिनट के लिए बाहर जा सकते हैं। मैं 18 साल की उम्र में लंदन में टैक्सी चलाया करता था। मैंने 21 साल की उम्र तक पश्मीना शॉल का एंपायर खड़ा कर दिया। मेरा काम हमेशा से कपड़े चढ़ाने का था, कपड़े उतारने का नहीं। राज ने बातों-बातों में पोर्नोग्राफी मामले पर तंज कस दिया। इस मामले में राज जेल भी जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार