न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बिग बॉस तमिल 7’ की विजेता बनीं अर्चना रविचंद्रन, मिला यह इनाम, इधर-इस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत

इन दिनों कलर्स टीवी पर टेलीविजन की दुनिया में सबसे विवादित शो में से एक माने जाने वाले ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन चल रहा है। जल्द...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 11:08:22

‘बिग बॉस तमिल 7’ की विजेता बनीं अर्चना रविचंद्रन, मिला यह इनाम, इधर-इस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत

इन दिनों कलर्स टीवी पर टेलीविजन की दुनिया में सबसे विवादित शो में से एक माने जाने वाले ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन चल रहा है। जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले होगा। इस बीच, ‘बिग बॉस तमिल 7’ के विजेता की घोषणा हो गई है। टीवी एक्ट्रेस अर्चना रविचंद्रन ने इस खिताब पर कब्जा जमाया। अर्चना को ट्रॉफी के साथ और 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। वह इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं।

बता दें पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब भी वाइल्ड कार्डधारी एल्विश यादव ने जीता था। इसके तमिल एडिशन में मणिचंद्र फर्स्ट रनरअप बने, जबकि माया सैकंड रनर अप रहीं। शो की शुरुआत 1 अक्टूबर 2023 को 18 कंटेस्टेंट के साथ हुई थी। बाद में 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आए। कई चैलेंजिंग टास्क और सिचुएशन को पार करते हुए माया, मणि, विष्णु व दिनेश फाइनलिस्ट बने।

फिनाले में पूर्व में घर से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट्स ने परफॉर्मेंस दी। बता दें कि शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। शो में अनन्या राव, विजय वरुमा, मणि, पूर्णिमा, प्रदीप, युगेंद्रन, विचित्रा, रवीना, विनुषा, ऐशु निक्सन, आरजे ब्रावो, अन्नभारती, कूल सुरेश, सरवनन, अक्षय, गण बाला और बावा चेल्लादुराई जैसे कंटेस्टेंट्स ने भी चुनौती पेश की थी।

‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले चुकीं अर्चना गौतम को है हेल्थ को लेकर दिक्कत

‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्चना गौतम की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें हाल ही में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अर्चना ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी। अर्चना अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- “फर्स्ट टाइम ऐसा लगा है मुझे, बहुत दर्द हुआ।” इसके साथ ही उन्होंने रोने का इमोजी भी शेयर किया।

यह खबर जानने के बाद अर्चना के फैंस काफी चिंतित हो गए और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करने लगे। इस बीच अर्चना को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया है। अर्चना के हाथ में ड्रिप लगी हुई नजर आ रही है। इस दौरान जब पैपराजी उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ था, तो अर्चना कहती हैं कि “दो दिन से फीवर है, 5 दिन से एडमिट हूं, अभी थोड़ा रिलैक्स हो रहा है। मुझे काम भी करना है। अभी शूट के लिए जा रही हूं, वापस आकर फिर एडमिट हो जाऊंगी।” यह वीडियो वायरल हो रहा है। अर्चना ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी हिस्सा लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम