न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शूरा खान के हुए अरबाज खान, बहन अर्पिता के घर किया निकाह, भाई सलमान और बेटे अरहान के डांस वीडियो वायरल

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान क्रिसमस से ठीक पहले रविवार (24 दिसंबर) को गर्लफ्रेंड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ विवाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 11:01:04

शूरा खान के हुए अरबाज खान, बहन अर्पिता के घर किया निकाह, भाई सलमान और बेटे अरहान के डांस वीडियो वायरल

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान क्रिसमस से ठीक पहले रविवार (24 दिसंबर) को गर्लफ्रेंड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ विवाह बंधन में बंध गए। खास बात है कि दोनों पक्षों की ओर से ही इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई थी। हालांकि पिछले कुछ वक्त से उनके इसी तारीख को शादी करने की खबरें आ रही थीं। अरबाज ने अपनी छोटी बहन अर्पिता खान के घर से शादी की। अरबाज और शूरा दोनों ने ही सोशल मीडिया अकाउंट पर निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह जोड़ा कमाल का लग रहा है।

अरबाज ने जहां फ्लॉवरी पैटर्न वाली शेरवानी पहनी हुई है वहीं शूरा मैचिंग लुक वाले लहंगे में नजर आईं। दोनों ने लिखा, “हमारे करीबियों की मौजूदगी में मैं और मेरे प्रिय ने आज के दिन से जिंदगीभर का प्यारभरा साथ लिया है। हमारे इस खास दिन पर हमें आपकी दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है।” अरबाज 56 साल के हैं, जबकि शूरा उनसे 15 साल छोटी बताई जा रही है। अरबाज और शूरा को फैंस के साथ सेलेब्रिटीज जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले अरबाज ने साल 1998 में मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। दोनों का 19 साल बाद साल 2017 में तलाक हो गया था। उनका एक बेटा अरहान खान भी है, जिसकी वे मिलकर परवरिश कर रहे हैं। तलाक के बाद अरबाज का नाम एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया।

अरबाज की पत्नी शूरा खान के साथ थिरकते दिखे सलमान और अरहान

अरबाज-शूरा की ग्रैंड वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शरीक हुए जिनकी तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर किए गए। अपने छोटे भाई अरबाज की शादी में सुपरस्टार सलमान खान (58) भी झूमते दिखाई पड़े। वायरल वीडियो में उन्हें 'दिल दियां गल्लां' और 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन' गानों पर थिरकते देखा जा सकता है। उनके साथ शूरा और अरहान भी ताल से ताल मिला रहे हैं। वीडियो को लोगों ने जमकर शेयर और ट्वीट किया है।

कमेंट बॉक्स में भी लोगों के रिएक्शन आए हैं। एक ने लिखा, "सलमान सोच रहे होंगे कि थक गया हूं दूसरों की शादी में नाचते-नाचते।" दूसरे ने लिखा, "कब तक दूसरों की शादी में नाचते रहोगे भाई।" तीसरे ने लिखा, "एक भाई को एक भी नहीं मिल रही और दूसरा हर महीने नई लेकर आ रहा है।" सलमान के जीजा एक्टर अतुल अग्निहोत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

इसमें 21 वर्षीय अरहान गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। अरहान ने अपने पिता की शादी में न सिर्फ गिटार बजाया है बल्कि गाना भी गाया है। शादी में रितेश देशमुख व उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, बाबा सिद्दीकी, अरबाज की मां सलमा खान व भाई सोहेल खान, हर्षदीप कौर और सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर समेत कई लोग मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम