न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरबाज खान ने ठुकराई फिल्म तो इंडस्ट्री को मिला यह सुपरस्टार, सलमान के भाई ने कई सालों बाद किया खुलासा

अक्षय कुमार आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और बिजी कलाकारों में से एक हैं। फैंस को अक्षय की फिल्मों के लिए ज्यादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 11:13:10

अरबाज खान ने ठुकराई फिल्म तो इंडस्ट्री को मिला यह सुपरस्टार, सलमान के भाई ने कई सालों बाद किया खुलासा

अक्षय कुमार आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और बिजी कलाकारों में से एक हैं। फैंस को अक्षय की फिल्मों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता। अक्षय के पास फिल्मों की लाइन लगी रहती है और वे इस साल भी 4 फिल्म की सौगात देने वाले हैं। अक्षय को बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ का टैग मिला हुआ है। इसका कारण है साल 1992 में आई उनकी फिल्म खिलाड़ी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसमें अक्षय का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया।

इसके बाद अक्षय ने टाइटल में ‘खिलाड़ी’ के नाम वाली कुछ और फिल्में कीं, जो सभी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहीं। बहरहाल हम उनकी ‘खिलाड़ी’ फिल्म को इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि वे इस पिक्चर के लिए कभी भी पहली पसंद नहीं थे। दरअसल ये रोल सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान को ऑफर हुआ था। हाल ही में अरबाज ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया। अरबाज के पास उस वक्त कई फिल्में थीं।

उन्होंने किसी और डायरेक्टर के साथ पिक्चर साइन कर ली थी। उन्होंने अब्बास-मस्तान की ‘खिलाड़ी’ साइन करने से मना कर दिया था। खास बात ये है कि ‘खिलाड़ी’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, तो वहीं अरबाज की मूवी बनी ही नहीं। अरबाज ने कहा कि ‘खिलाड़ी’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। ये पिक्चर बड़ी हिट साबित हुई। इससे अक्षय बड़े स्टार बन गए।

arbaaz khan,Akshay Kumar,khiladi,actor arbaaz khan,actor akshay kumar,arbaaz akshay,daraar,abbas mastaan,malaika arora,shura khan

अरबाज ने बाद में अब्बास-मस्तान की ही फिल्म ‘दरार’ के साथ किया डेब्यू

हालांकि बाद में अरबाज ने अब्बास-मस्तान की ही 1996 में आई फिल्म ‘दरार’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस सस्पेंस थ्रिलर में ऋषि कपूर और जूही चावला भी थे। 'दरार' के लिए अरबाज को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। अरबाज ने कहा कि मुझे फिल्म के साइनिंग अमाउंट के लिए 1 लाख रुपए मिले थे। यह एक ब्रेक की तरह था और पैसा वास्तव में मायने नहीं रखता था। यह सिर्फ एक टोकन अमाउंट की तरह ही था।

उस समय यह कोई मायने नहीं रखता था क्योंकि उस फिल्म से मेरा डेब्यू हो रहा था। पैसों से ज्यादा मुझे इस फिल्म में अपने काम के लिए मिली तारीफ से मतलब था। जूही और ऋषि जैसे पॉपुलर एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा अनुभव था।

एक न्यूकमर के तौर पर ऐसे स्टार्स के साथ परफॉर्म करना और अपनी खुद की पकड़ बनाए रखना आसान नहीं था लेकिन सौभाग्य से डायरेक्टर, एक्टर्स की मदद से मैंने फिल्म में अच्छा काम किया था। अरबाज की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने पिछले साल 24 दिसंबर को शूरा खान के साथ निकाह किया। उनका पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम