न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अरबाज खान, इमरान हाशमी ने इस फिल्म के सीक्वल पर कहा...

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुए एक साल हो चुका है। फैंस के साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी कमी महसूस करते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 11:46:03

2 News : सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अरबाज खान, इमरान हाशमी ने इस फिल्म के सीक्वल पर कहा...

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुए एक साल हो चुका है। फैंस के साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी कमी महसूस करते रहते हैं। सतीश के खास दोस्त अनुपम खेर और अनिल कपूर कई दफा अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं। सतीश भले ही दुनिया छोड़ चुके हैं, लेकिन वे आज भी अपने अभिनय की छाप छोड़ रहे हैं। सतीश की मौत के बाद उनकी कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी है और अब एक और फिल्म ‘पटना शुक्ला’ भी जल्द ही आने वाली है।

फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने इसकी रिलीज से पहले दिवगंत एक्टर को याद किया है। अरबाज ने एएनआई के साथ बात करते हुए कहा कि हम सभी उन्हें गंभीरता से याद करते हैं। वह एक व्यक्ति के रूप में, एक एक्टर के रूप में बहुत अद्भुत थे और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म रिलीज हो रही है और वह हमारे बीच नहीं हैं...यह बहुत दुखद है।

फिल्म में ‘रिंकी’ का रोल कर रहीं एक्ट्रेस अनुष्का कौशिक ने सतीश के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। इस कोर्टरूम ड्रामा में सतीश जज की भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 'पटना शुक्ला' रोल नंबरों के शिक्षा घोटाले में उतरता है जो भारत में हजारों ईमानदार छात्रों के जीवन को प्रभावित करता है। इसके डायरेक्टर विवेक बुडाकोटी है और फिल्म 29 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी।

arbaaz khan,satish kaushik,arbaaz satish,patna shukla movie,satish kaushik death,emraan hashmi,jannat 3,tiger 3

...ऐसा तभी होगा जब मुकेश और महेश भट्ट फिर से साथ में आएंगे : इमरान हाशमी

एक्टर इमरान हाशमी को बॉलीवुड में लंबा अरसा हो चुका है। इमरान अब तक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ‘मर्डर’ और ‘जन्नत’ जैसी फिल्मों ने इमरान को रातोंरात स्टार बना दिया। आजकल सीक्वल का जमाना है, ऐसे में इमरान के फैंस इन फिल्मों के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इमरान इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘शोटाइम’ को लेकर सुर्खियो में हैं। इस बीच इमरान ने ‘जन्नत’ के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है।

इमरान ने कहा कि मैं ऐसा जरूर करना चाहूंगा। ये नई बोतल में पुरानी शराब जैसा है। ऐसा तभी होगा जब मुकेश और महेश भट्ट फिर से साथ में आएंगे। लेकिन मुझे ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। ये एक टीम की बात है। अगर ऐसा होता है तो वो किसी जादू से कम नहीं होगा। तब तक मेरी जिंदगी ऐसी ही चलेगी। मुझे एक्टिंग करना सबसे ज्यादा पसंद है तो मैं वहीं करता हूं।

मेरे कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी मैं अनाउंसमेंट करने वाला हूं। सोलो फिल्में भी हैं जिसमें मैं बेड बॉय के कैरेक्टर में नजर आऊंगा, जिसमें ऑडियंस ने मुझे पसंद किया था। मैं इसे फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश में हूं। बता दें इमरान सारा अली खान की फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ में भी हैं। पिछले साल वे ‘टाइगर 3’ में निगेटिव शेड में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका