न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शूरा खान के साथ शादी के सवाल पर शरमा गए अरबाज खान, पैप्स को बोला थैंक्यू, वायरल हो रहा है वीडियो

इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान के भाई एक्टर अरबाज खान (56) की दूसरी शादी की खबरें सुर्खिया बटोर रही हैं। खबरें हैं कि अरबाज मेकअप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 10:54:53

शूरा खान के साथ शादी के सवाल पर शरमा गए अरबाज खान, पैप्स को बोला थैंक्यू, वायरल हो रहा है वीडियो

इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान के भाई एक्टर अरबाज खान (56) की दूसरी शादी की खबरें सुर्खिया बटोर रही हैं। खबरें हैं कि अरबाज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में दोनों पक्षों की ओर से ही कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है। इस बीच, अरबाज ने ‘उमंग 2023’ कार्यक्रम में इन अफवाहों पर जवाब दिया। एक पैपराजी ने शनिवार (23 दिसंबर) को वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरबाज कार्यक्रम में रेड कार्पेट पर चल रहे हैं।

इस दौरान पैपराजी ने उन्हें एडवांस में उनकी दूसरी शादी की बधाई दे डाली। पैपराजी ने अरबाज से वेन्यू के बारे में पूछते हुए कहा कि कल किधर आना है तो उन्होंने तुरंत अपने होठों पर उंगली रख दी और इशारा किया कि वे चुप रहेंगे। इसी दौरान अरबाज काफी जयादा ब्लश भी कर रहे थे, ऐसे में पैप्स शोर मचाने लगे। सभी ने उनको जब शादी की शुभकामनाएं दी तो एक्टर ने थैंक्यू कहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इसे देखने के बाद फैंस अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। किसी का मानना है कि अरबाज सच में शादी करने वाले हैं, तो कोई कह रहा है कि यह अफवाह है। सामने आ रही खबरों की मानें तो अरबाज और शौरा की शादी की रस्में रविवार दोपहर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर होगी। शादी में सिर्फ उनके परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। ये शादी मुंबई में ही होगी। हाल ही में मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि अरबाज 24 दिसंबर को दोबारा शादी कर रहे हैं।

अरबाज का साल 2017 में मलाइका अरोड़ा से हो चुका है तलाक

सूत्रों ने बताया था कि अरबाज और शूरा रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं और जल्द ही शादी कर लेंगे। उनकी मुलाकात उनकी आने वाली फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जो अगले साल रिलीज हो सकती है। शूरा के इंस्टाग्राम को देखने पर पता चला कि वह एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। उल्लेखनीय है कि अरबाज ने मलाइका अरोड़ा के साथ साल 1998 में शादी की थी। मई 2017 में उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा अरहान है, जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है।

तलाक के बाद अरबाज एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे, लेकिन पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया था। अरबाज ने अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म ‘दरार’ से की थी। इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई और इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। अरबाज ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘हलचल’, ‘भागम भाग’, ‘जाने तू या जाने ना’, ‘किस-किसको प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अरबाज ने साल 2012 में ‘दबंग 2’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था, जबकि वह अन्य ‘दबंग’ सीरीज की फिल्मों के निर्माता बने। वह वेब सीरीज ‘तनाव’ में भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका