न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद अरबाज को मिला नया प्यार, रति अग्निहोत्री के बेटे की इस दिन होगी शादी

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने मार्च 2016 में अपने अलगाव की घोषणा करके फैंस का दिल तोड़ दिया था। साल 1998 में विवाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 12:26:14

2 News : एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद अरबाज को मिला नया प्यार, रति अग्निहोत्री के बेटे की इस दिन होगी शादी

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने मार्च 2016 में अपने अलगाव की घोषणा करके फैंस का दिल तोड़ दिया था। साल 1998 में विवाह बंधन में बंधने के 19 साल बाद 11 मई 2017 को दोनों ने ऑफिशियली तलाक ले लिया था। इसके बाद अरबाज पिछले काफी समय से मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में थे। हालांकि कुछ समय पहले ही कपल ने ब्रेकअप कंफर्म किया था। इस बीच खबर है कि अरबाज को एक बार फिर से नया प्यार मिल गया है, जिसके साथ वे शादी करने के लिए भी तैयार हैं।

'न्यूज18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि अरबाज और शूरा अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं और जल्द ही शादी कर लेंगे। यह परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक इंटीमेट अफेयर होगा। उनकी मुलाकात अपकमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जो अगले साल रिलीज हो सकती है।

शूरा के इंस्टाग्राम के अनुसार वह एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती हैं। अभी तक रिलेशनशिप के बारे में अरबाज और शूरा की ओर से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। सलमान खान के छोटे भाई अरबाज 56 साल के हो चुके हैं और उनका मलाइका से एक बेटा अरहान भी है।

arbaaz khan,actor arbaaz khan,shura khan,tanuj virwani,tanya jacob,rati agnihotri,malaika arora,Salman Khan

25 दिसंबर को शादी कर सकते हैं तनुज विरवानी, पिछले महीने तान्या से हुई थी सगाई

इन दिनों मनोरंजन जगत में शादियों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक स्टार विवाह बंधन में बंध रहे हैं। एक्टर रणदीप हुड्डा, अली मर्चेंट, अमला पॉल, मुक्ति मोहन और नेहा बग्गा सहित कई स्टार ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। अब ‘एक दुजे के लिए’ फेम एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी की शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं। तनुज ने नवंबर में गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ सगाई की थी।

कहा जा रहा है कि तनुज-तान्या 25 दिसंबर को शादी कर लेंगे। शादी तनुज के माता-पिता रति और अनिल विरवानी के लोनावला स्थित बंगले में होगी। शादी में सिर्फ कपल का परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सगाई के अगले दिन से ही कपल शादी की तैयारियों और प्लानिंग में लगा हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार तनुज और तान्या ने शादी के लिए क्रिसमस थीम चुनी है।

विवाह स्थल को क्रिसमस के हिसाब से सजाया जाएगा। शादी से पहले हाल ही तनुज मंगेतर और मां के साथ अमृतसर के गोल्डन टेम्पल मत्था टेकने पहुंचे थे। जहां से कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई हैं। तनुज ने फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ में एक्ट्रेस सनी लियोनी संग स्क्रीन शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम