न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरबाज ने लिखा, फायरिंग से सदमे में है परिवार..., कपिल ने माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका मत्था

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में रविवार (14 अप्रैल) की सुबह सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। अब सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 8:33:07

2 News : अरबाज ने लिखा, फायरिंग से सदमे में है परिवार..., कपिल ने माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका मत्था

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में रविवार (14 अप्रैल) की सुबह सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। अब सलमान के छोटे भाई फिल्ममेकर व एक्टर अरबाज खान ने इस मामले से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करके जानदारी दी है। उन्होंने लिखा- “गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के चलते सलीम परिवार के लोग काफी परेशान हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना से हमारा परिवार सदमे में है।

दुख की बात है कि हमारे परिवार के करीबी होने का दावा कर रहे लोग मीडिया के सामने अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सब एक पब्लिसिटी स्टंट है। इससे परिवार के लोग ज्यादा प्रभावित नहीं हैं और इस बात को गंभीरता ने नहीं लिया जाना चाहिए। इस घटना को लेकर सलीम खान परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया के सामने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। इस समय मेरा परिवार इस घटना की जांच में पुलिस की मदद कर रहा है।

हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वो हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी पावर से सब कुछ करेंगे।” उल्लेखनीय है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जब फायरिंग हुई, तब सलमान घर में ही थे। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान से फोन पर बात की थी। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया था। सलमान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

इस बीच सलमान ने भी आज सोमवार को एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। हालांकि इसका फायरिंग की घटना से कोई रिलेशन नहीं है। सलमान ने अपने फिटनेस ब्रांड, बीइंग स्ट्रॉन्ग के बारे में एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरा फिटनेस उपकरण ब्रांड बीइंग स्ट्रॉन्ग अब दुबई में @danubeproperties द्वारा डायमंडज में उपलब्ध होगा! तो अब डायमंडज बाय डेन्यूब में बीइंग स्ट्रॉन्ग इक्विपमेंट के साथ अंतिम फिटनेस यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। @rizwan। साजन।”

मंदिर प्रांगण में मौजूद लोगों के साथ कपिल शर्मा ने खिंचवाई सेल्फी

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल’ शो से धूम मचा रहे हैं। कपिल ने इस शो के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। यह 30 मार्च से शुरू हुआ था। इसकी पहली कड़ी में रणबीर कपूर, नीत कपूर व रिद्धिमा कपूर साहनी, दूसरी कड़ी में रोहित शर्मा व श्रेयस अय्यर और तीसरी कड़ी में अमर सिंह चमकीला फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली, परिणीति चोपड़ा और दिलजीत सिंह आए थे।

यह शो हर शनिवार को स्ट्रीम होता है। इन दिनों नवरात्रि चल रही है और कपिल मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे। कपिल ने मां के दरबार में मत्था टेका और मां का आर्शीवाद भी लिया। पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे कपिल ने प्रिंटेड कुर्ता पहना था। कपिल को देख मंदिर प्रांगण में मौजूद लोग खुश हो गए।

कपिल ने उनके साथ सेल्फी लेकर मां के दर्शन किए। कपिल ने काला चश्मा पहना हुआ था। बता दें कि कपिल से पहले यहां बॉलीवुड के कई स्टार भी मां के दरबार में मत्था टेक चुके हैं। पिछले साल शाहरुख खान ‘डंकी’ फिल्म की रिलीज से पहले बेटी सुहाना के साथ वैष्णो देवी पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष