न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : क्लिनिक के बाहर दिखे अरबाज-शूरा से गुडन्यूज को लेकर सवाल, BB OTT 3 से बाहर हुईं यह कंटेस्टेंट

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान (56) ने पिछले साल क्रिसमस से ठीक पहले मेकअप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 12:49:51

2 News : क्लिनिक के बाहर दिखे अरबाज-शूरा से गुडन्यूज को लेकर सवाल, BB OTT 3 से बाहर हुईं यह कंटेस्टेंट

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान (56) ने पिछले साल क्रिसमस से ठीक पहले मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी की थी। इसके बाद से ही कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कभी उनके बीच का रोमांस, तो कभी उनकी कैमेस्ट्री देखते ही बनती है। अब अरबाज के पापा बनने की खबरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। मंगलवार (2 जुलाई) शाम अरबाज पत्नी शूरा के साथ एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए। वहां एक पैपराजी ने कपल से पूछ लिया 'कोई खुशखबरी है क्या?'

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शूरा गुडन्यूज की बात पर रिएक्ट करती भी दिख रही हैं। पैपराजी ने पूछा कोई गुडन्यूज है क्या तो शूरा ने फौरन ना में सिर हिलाया और फिर भागते हुए गाड़ी में जाकर बैठ गईं। यह वीडियो देख फैंस अरबाज-शूरा के घर में किलकारियां गूंजने की उम्मीद लगा रहे हैं। दो दिन पहले शूरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अरबाज को गले लगाए दिख रही थीं।

कैप्शन में शूरा ने लिखा था, ‘सुकून।' उल्लेखनीय है कि अरबाज ने शूरा को एक साल तक डेट किया था। निकाह बहन अर्पिता खान शर्मा के घर फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में किया। अरबाज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पटना शुक्ला थी, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया था। रवीना टंडन अभिनीत यह फिल्म 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से मिड वीक एविक्शन में पौलोमी दास की हुई छुट्टी

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से नीरज गोयत और पायल मलिक का बोरिया-बिस्तर गोल होने के बाद लेटेस्ट एपिसोड में दूसरा मिड वीक एविक्शन देखने को मिला। इसमें मॉडल व टीवी एक्ट्रेस पौलोमी दास बाहर हो गई हैं। दरअसल पिछले दिनों ‘बिग बॉस’ ने घरवालों को एक टास्क दिया था। टास्क के बाद अनाउंस किया गया कि इस हफ्ते पौलोमी, वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी, नैजी और विशाल पांडे बेघर होने के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में हैं। इनमें से पौलोमी को बाहर कर दिया गया है।

‘बिग बॉस’ ने कहा कि मंगलवार (2 जुलाई) को दोपहर 2 बजे तक जितने वोट आए हैं, उनकी मानें तो पौलोमी, चंद्रिका और मुनीषा तीनों बॉटम 3 तक पहुंच चुके हैं। इन तीनों को बचाने के लिए घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया गया और वहां स्टेपर चलाने के लिए कहा गया। सबने अपना टास्क पूरा किया और चंद्रिका बच गईं। पौलोमी व मुनीषा बॉटम 2 में आ गईं।

अब ‘बिग बॉस’ ने लव कटारिया से पूछा कि आखिर पौलोमी और मुनीषा में से वे किसे एलिमिनेट करेंगे, जिस पर लव ने पौलोमी का नाम ले लिया और उनका शो में सफर खत्म हो गया। पौलोमी ‘सुहानी सी एक लड़की’ और ‘कार्तिक पूर्णिमा’ जैसे सीरियल कर चुकी हैं। बता दें यह शो 21 जून से शुरू हुआ था और इस बार इसे अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क