न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यू ईयर सेलिब्रेशन और हनीमून से लौटे अरबाज खान ने पत्नी शूरा खान को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो हो रहा वायरल

अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस और मीडिया इस न्यूली वेडेड कपल पर भरपूर प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 11:17:13

न्यू ईयर सेलिब्रेशन और हनीमून से लौटे अरबाज खान ने पत्नी शूरा खान को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो हो रहा वायरल

अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस और मीडिया इस न्यूली वेडेड कपल पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। वे इन्हें लगातार फॉलो कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक उनका एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अरबाज अपनी पत्नी शूरा को एक प्यारा सा फ्लाइंग किस देकर अपना प्यार जता रहे हैं। दरअसल दोनों हाल ही में छुट्टियों का लुत्फ उठाकर मुंबई लौट आए हैं।

दोनों को एयरपोर्ट पर हाथ पकड़े हुए स्पॉट किया गया। अरबाज ने 24 दिसंबर को करीबी दोस्तों और परिवार के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में मेकअप आर्टिस्ट शुरा के साथ निकाह किया। अपने नए साल की छुट्टियों और हनीमून के बाद यह कपल शुक्रवार (5 जनवरी) को मुंबई लौट आए। इस दौरान अरबाज ने पैपराजी के सामने शूरो को फ्लाइंग किस दिया। शूरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए अरबाज के साथ यह दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया।

क्लिप एयरपोर्ट पर एक प्यारे पल को कैद करती है, जहां अरबाज, शूरा के लिए रास्ता बनाते हुए दिखाई देते हैं क्योंकि वे फ्लाइट की तैयारी कर रहे हैं। शुरा प्यार से पति को बुलाती है और जवाब में वे मुड़ते है और प्यार से उन्हें फ्लाइंग किस देते हैं। अरबाज आरामदायक आउटफिट नीले डेनिम जॉगर्स के साथ एक सफेद टी-शर्ट पहने हुए थे।

उन्होंने इस लुक को फंकी ब्लू, व्हाइट और ऑरेंज स्नीकर्स के साथ पूरा किया। शुरा ने एक सुंदर लेकिन आरामदायक लुक चुना। उन्होंने पैंट के साथ एक काला टॉप पहना और अपने बालों को खुला रखा। उन्होंने हाथ में जैकेट पकड़ रखी थी, जिसमें स्टाइल और कंफर्ट दोनों झलक रहे थे।

अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर को हुई थी, 30 को दिखे थे एयरपोर्ट पर

शूरा को वीडियो में नहीं देखा जा सकता है, लेकिन हम निश्चित रूप से उनकी आवाज सुन सकते हैं। शूरा ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "सभी तार जुड़े हुए हैं।" बता दें कि 30 दिसंबर को शटरबग्स ने अरबाज और शूरा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था, जब वे अपने हनीमून के लिए निकले थे। यह कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहा था और एक-दूसरे के लिए उनका प्यार साफ झलक रहा था।

कपल ने 24 दिसंबर को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में अर्पिता खान के घर निकाह करके एक-दूसरे को स्वीकार किया। तब से दोनों अपने रोमांस से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। अरबाज की यह दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका है, जिनसे उनका एक बेटा अरहान खान है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका