न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शूरा के साथ शादी के बाद अब अरबाज ने किया यह खुलासा, शाहरुख के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल के अंत में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की थी। अरबाज-शूरा तब से ही खबरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 2:00:42

2 News : शूरा के साथ शादी के बाद अब अरबाज ने किया यह खुलासा, शाहरुख के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल के अंत में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की थी। अरबाज-शूरा तब से ही खबरों में बने हुए हैं। दोनों को कई इवेंट, पार्टी, लंच-डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। अब अरबाज ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उनके रिलेशनशिप को लेकर एक खुलासा किया है। अरबाज ने कहा कि लोग इस पर हैरान हो सकते हैं, लेकिन यह कदम उठाने से पहले हम एक साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे थे।

हम जो कर रहे थे उसके बारे में हम बहुत पक्के विश्वास के साथ थे। हम बहुत भाग्यशाली थे, हम बाहर कॉफी शॉप पर मिलते थे और जब मैं उसे लेने या छोड़ने जाता था, तो कोई भी हमें नहीं देखता था, और वह भी खुश थी कि यहां कोई पैपराजी नहीं थे, लेकिन अब मेरे एंट्री करने से पहले ही एक कॉफी शॉप के बाहर पैपराजी खड़े रहते हैं। उल्लेखनीय है कि अब पैपराजी इस प्यारे कपल की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। वे उन्हें कैमरे में कैद करने का कोई भी मौका नहीं चूकते।

हालांकि शूरा खुद को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं। वह कई बार मीडिया से बचने के चक्कर में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। बता दें कि अरबाज-शूरा ने 24 दिसंबर को अर्पिता खान के घर में परिवार की मौजूदगी में निकाह किया था। इस मौके पर परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्त शामिल हुए थे। अरबाज का इससे पहले मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका है। उनके एक बेटा अरहान है।

हॉलीवुड सिंगर एड शीरन को अपना आइकोनिक पोज सिखाते दिखे शाहरुख खान

सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ। शाहरुख ने फैंस को एक के बाद एक तीन धमाकेदार फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी। अब शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख ने हॉलीवुड सिंगर एड शीरन से मुलाकात की और फिर उन्हें अपना आइकोनिक पोज सिखाते नजर आए। मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान भी दोनों स्टार्स के साथ पोज देती दिखीं।

शाहरुख खान, फराह और शीरन ने यह वीडियो शेयर किया है। बता दें कि बुधवार (13 मार्च) रात फराह के घर शीरन व शाहरुख पहुंचे थे। फराह के साथ दोनों ने खूब मस्ती की। दुनियाभर में रोमांटिक गानों के लिए विख्यात सिंगर शीरन ने रोमांस किंग शाहरुख के साथ पोज देकर लोगों का दिल जीत लिया।

शीरन इन दिनों एशिया और यूरोप टूर पर निकले हैं। इस दौरान वे मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे। शीरन ने आयुष्मान खुराना, अल्लू अर्जुन और अरमान मलिक समेत और भी कई स्टार्स से मुलाकात की। शीरन का 16 मार्च को मुंबई में कॉन्सर्ट है, जहां वे लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम