न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इफ्तार पार्टी में अरबाज ने खाया शूरा का जूठा, एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते दिखा कपल, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज ने सबको चौंकाते हुए पिछले साल क्रिसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 11:11:39

इफ्तार पार्टी में अरबाज ने खाया शूरा का जूठा, एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते दिखा कपल, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज ने सबको चौंकाते हुए पिछले साल क्रिसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया था। ये रस्मों-रिवाज अरबाज की छोटी बहन अर्पिता के घर पर निभाए गए थे और वहां खान परिवार मौजूद था। अरबाज और शूरा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर ओर इनकी कैमिस्ट्री के चर्चे हैं। वे पैपराजी के भी फेवरेट कपल बन गए हैं। इनकी फोटो और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

मंगलवार (2 अप्रैल) रात अरबाज और शूरा मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर आयोजित एक शाही बॉलीवुड इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। यहां दोनों ने रोजा खोलकर इफ्तार किया। सामने आई तस्वीरों में डाइनिंग टेबल पर अरबाज और शूरा एक-दूसरे को खाना खिलाते दिख रहे हैं। वीडियो व तस्वीरें पैपराजी के इंस्टा अकाउंट पर शेयर की गई हैं। अरबाज व शूरा फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स के साथ पार्टी में शामिल हुए।

अरबाज और शूरा के बीच जबरदस्त रोमांस नजर आया। दोनों एक-दूसरे का पूरी तरह से ख्याल रख रहे थे। एक वीडियो में शूरा, अरबाज से कुछ खाने को मांगती हैं और उसे जूठा करके वापस दे देती हैं। अरबाज झूठी बाइट को खा लेते हैं। जहां तक लुक की बात है तो शूरा काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। उन्होंने हैवी व्हाइट एम्ब्रायडरी का चिकनकारी सूट पहना था। खुले बाल और मिनिमल मेकअप से लुक कंप्लीट किया।

अरबाज खान ने पत्नी शूरा खान को भीड़ से बचा गाड़ी तक पहुंचाया

इसके बाद शूरा और अरबाज को इस इफ्तार पार्टी से बाहर जाते देखा गया, जहां वो भीड़ में फंस गए। बाद में अरबाज ने बड़ी मुश्किल से अपनी शूरा को प्रोटेक्ट करते हुए गाड़ी तक पहुंचाया और शूरा ने फिर राहत की सांस ली। इस वीडियो को देखकर लोगों ने अरबाज की तारीफ की। हाल ही अरबाज और शूरा मुंबई के बास्टियन में एक्टर के बेटे अरहान खान की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे।

इस पार्टी को अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने ऑर्गनाइज किया था। पार्टी में जहां मलाइका अकेले पहुंचीं, वहीं अरबाज अपनी दूसरी पत्नी के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे। अरबाज के पिता सलीम खान, भांजी अलिजेह अग्निहोत्री, सीमा सजदेह, अमृता अरोड़ा और रवीना टंडन भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरबाज की प्रोड्यूस मूवी 'पटना शुक्ला' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसमें रवीना टंडन लीड रोल में हैं। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इससे पहले अरबाज पिछले साल अलिजेह की फिल्म 'फर्रे' में उनके पिता के रोल में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष