न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के सवाल पर ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का ने दिया यह जवाब, कुशा कपिला ने ट्रोलर्स के लिए कही यह बात

तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अनुष्का को प्रभास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 7:17:44

शादी के सवाल पर ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का ने दिया यह जवाब, कुशा कपिला ने ट्रोलर्स के लिए कही यह बात

तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अनुष्का को प्रभास के साथ एसएस राजामौली की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ से सबसे ज्यादा शौहरत मिली। अनुष्का ने दोनों फिल्मों में ‘देवसेना’ का किरदार निभाया था। वह फिल्म में प्रभास की बीवी और मां दोनों के रोल में नजर आई थी।

फैंस उनकी और प्रभास की जोड़ी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। इन दिनों अनुष्का शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बारे में अब अनुष्का की रिएक्शन सामने आई है। अनुष्का ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब सही समय होगा तो मैं शादी कर लूंगी। यह बहुत ही नेचुरल होना चाहिए। प्रभास संग दोबारा काम करने को लेकर अनुष्का ने कहा अगर मजबूत कहानी और क्रिएटिव विजन जैसा कुछ ऑफर होगा तो फिल्म जरूर करेंगी।

वैसे आज गुरुवार (7 सितंबर) को ‘जवान’ के साथ ही अनुष्का की फिल्म ‘Miss Shetty, Mr. Polishetty’ रिलीज हुई है। अनुष्का से पूछा गया कि उन्होंने लंबे समय से कोई पैन इंडिया फिल्म क्यों नहीं की और फिल्मों से दूरी क्यों बनाई? तो उन्होंने कहा कि ‘बाहुबली’ पूरी करने के बाद 'भागमती' के साथ मेरी कमिटमेंट थी और फिर मैं कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती थी और ये सब मैंने अपनी मर्जी से किया।

anushka shetty,kusha kapila,actress anushka shetty,social media influencer kusha kapila,shkhee,bahubali,prabhas

अपने पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक ले चुकी हैं कुशा कपिला

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला कुछ समय पहले पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने के फैसले को लेकर ट्रोल हो गई थीं। हाल में ही कुशा ने एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। कुशा ने कहा कि मेरे दोस्त, फैमिली ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के दौरान मेरी काफी मदद की। सभी ने मेरे चारों तरफ सुरक्षा कवच बनाकर प्रोटेक्ट किया और मैं खुशकिस्मत हूं कि ऐसे लोग मेरी जिंदगी में हैं।

मैं समझती हूं कि एक पब्लिक पर्सन की लाइफ का ये सब हिस्सा होता है। वैसे भी कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। आपको बता दें कि जोरावर ने भी उनका बहुत सपोर्ट किया था। जोरावर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके ट्रोलर्स के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया था।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्टर अर्जुन कपूर से कुशा का नाम जोड़ा गया था। हालांकि कुशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों की बातों को बकवास बता उनकी बोलती बंद कर दी थी। कुशा जल्दी ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘सुखी’ और ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार