न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का ने कहा, बच्चे वही सीखते हैं जो वो देखते हैं, वामिका-अकाय के लिए इसलिए खुद खाना बनाते हैं अनुष्का-विराट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2021 में उन्होंने बेटी वामिका का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 11:05:58

अनुष्का ने कहा, बच्चे वही सीखते हैं जो वो देखते हैं, वामिका-अकाय के लिए इसलिए खुद खाना बनाते हैं अनुष्का-विराट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2021 में उन्होंने बेटी वामिका का स्वागत किया। इसके बाद इस साल फरवरी में दोनों बेटे अकाय के माता-पिता बने। एक दिन पहले बुधवार (4 सितंबर) को लंदन से मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लेने आईं अनुष्का (36) ने बच्चों के पालन-पोषण की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पेरेंटिंग में जो परफेक्ट बनने का प्रेशर होता है उसे स्वीकारना और गलतियों से सीखना जरूरी है। हम आइडियल नहीं हैं और ये बिल्कुल ठीक है।

हम कभी-कभी शिकायत करते हैं और ये बच्चों के सामने मानना भी ठीक है ताकि उन्हें पता चले कि हम भी गलतियां करते हैं। अपनी गलतियों को मानने से बच्चों का तनाव कम होता है। सोचिए अगर बच्चे ये मानने लगें कि उनके माता-पिता हमेशा सही हैं, तो उन पर भी वैसा बनने का दबाव आ जाएगा। वामिका अभी बहुत छोटी है और मुझे नहीं लगता कि मैं उसे सीधे तौर पर कुछ सिखा सकती हूं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं।

क्या हम डेली लाइफ में दूसरों के लिए आभार जताते हैं? बच्चे वही सीखते हैं जो वो देखते हैं। बच्चे अपने आस-पास की चीजें समझते हैं और वैसा ही करते हैं जैसा वे अपने बड़ों को करते देखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि वो किसी के प्रति आभारी बनें, तो उन्हें आपको आभारी बनते हुए देखना पड़ेगा।

बच्चों को अपनी तरह बढ़ने देना जरूरी है और जब जरूरत हो, तो उन्हें प्यार से सही रास्ता दिखाना चाहिए। अगर आप देखते हैं कि बच्चे किसी को डिसरस्पेक्ट कर रहे हैं, तो याद रखें कि वो सिर्फ बच्चे हैं। आप उन्हें आराम से समझा सकते हैं। बच्चों को अच्छी बातें सिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद उदाहरण बनें, ताकि वो आस-पास से अच्छी चीजें सीखें।

बेटे के जन्म से पहले से लंदन में रह रही हैं अनुष्का शर्मा

इस दौरान अनुष्का ने यह भी बताया कि विराट बच्चों के लिए किस तरह से खाना बनाते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वह अपनी मां के हाथ के बने व्यंजनों को अगली पीढ़ी तक पहुंचा सकें। अनुष्का ने कहा कि हमने एक बार घर में चर्चा की और फिर फैसला किया कि अगर हम घर पर वह खाना नहीं पकाएंगे जो हमारी मां बनाती हैं, तो हमारे बच्चे इस खाने के बारे में कभी नहीं जान पाएंगे। इसलिए कभी मैं खाना बनाती हूं और कभी मेरे पति बनाते हैं।

हम खाना बिल्कुल वैसे ही बनाने की कोशिश करते हैं जैसे हमारी मां बनाती थीं। मैं कभी-कभी अपनी मां को फोन लगाकर खाना बनाने में चीटिंग कर लेती हूं, लेकिन आप अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अनुष्का बेटे के जन्म से पहले से लंदन में रह रही हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। अब वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क