न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का ने दिखाई वामिका-अकाय के रक्षाबंधन की झलक, आरती ने गोविंदा के बच्चों के साथ मनाया जश्न

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार (19 अगस्त) को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अपने बच्चों के पहले रक्षाबंधन की एक तस्वीर साझा की है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 12:08:18

2 News : अनुष्का ने दिखाई वामिका-अकाय के रक्षाबंधन की झलक, आरती ने गोविंदा के बच्चों के साथ मनाया जश्न

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार (19 अगस्त) को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अपने बच्चों के पहले रक्षाबंधन की एक तस्वीर साझा की है। हालांकि अनुष्का ने एक बार फिर से प्राईवेसी को महत्व देते हुए वामिका और अकाय की झलक नहीं दिखाई। उन्होंने दो अनूठी बुनी हुई राखियों वाली फोटो शेयर की। राखियां कार के शेप की थीं और इसके किनारों पर डोरियां लगी हुई थीं और ऊपर ब्लैक एंड व्हाइट बटन व गुगली आईज थीं। इनमें से एक ग्रीन, जबकि दूसरी ऑरेंज कलर की थी।

अनुष्का ने लिखा, “हैप्पी रक्षा बंधन।” तस्वीर के ऊपर दो पिंक हार्ट इमोजी भी एड किए। इससे पहले 8 अगस्त को अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बच्चों के साथ एक प्यारी सी झलक साझा की थी। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की थी, उसमें घर पर बनी आइस लॉलीज नजर आ रही थी। साथ ही एक प्लेट में कटी हुई गाजर और खीरा था। तस्वीर में अकाय का छोटा सा हाथ भी दिखाई दे रहा था। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का और विराट कोहली लंदन में ही सैटल होने की तैयारी कर रहे हैं।

अनुष्का ने शादी के बाद से ही काफी हद तक फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है, जबकि विराट भी 2-3 साल में क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। विराट और अनुष्का ने लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में शादी की थी। साल 2021 में वामिका का जन्म हुआ, जबकि उन्होंने अकाय का स्वागत इसी साल फरवरी में किया है। अकाय के जन्म से पहले अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय तक अटकलें लगाई जाती रहीं, लेकिन कपल ने इस बार में कभी कुछ नहीं कहा।

अप्रैल में आरती की शादी में मामा गोविंदा ने की थी शिरकत

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी अप्रैल में बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ हुई थी। आरती तब से ही लाइमलाइट में बनी हुई हैं। गोविंदा भी सालों की कड़वाहट भुलाकर आरती की शादी में पहुंचे थे। इसके बाद से ही लग रहा है कि शायद रिश्ता पटरी पर आ गया है। अब आरती ने गोविंदा के बच्चों के साथ राखी का जश्न मनाया है। आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर की हैं।

आरती ने कैप्शन में लिखा, “राखी। आई लव यू ऑल।” कैप्शन में उन्होंने अपने कजिन को टैग किया था। तस्वीरों में आरती सभी भाई-बहनों के साथ नजर आईं। यूं तो आरती ने कई फोटो शेयर की हैं, लेकिन इनमें से एक काफी चर्चा में बनी हुई है। इसमें आरती गोविंदा के बच्चों के साथ हैं। वहीं पीछे गोविंदा की पत्नी यानी आरती की मामी सुनीता नजर आ रही हैं।

फैंस उन सबको साथ देख काफी खुश हैं। वे चाहते हैं कि सारे मतभेद खत्म कर पूरा परिवार फिर से हमेशा के लिए एक हो जाए। बता दें कि गोविंदा और कृष्णा के बीच लंबे समय से बातचीत बंद है, जबकि पहले दोनों में बहुत प्यार था। कृष्णा ने हाल ही में गोविंदा के साथ एक काफी पुराना वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी जिंदगी में मामा कितनी अहमियत रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री