न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का को ऐसे देख फैंस ने की फिल्मों में लौटने की मांग, पिता बना ‘इंडियन आइडल 12’ का यह सिंगर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में ‘बैंड बाजा बारात’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 12:00:04

2 News : अनुष्का को ऐसे देख फैंस ने की फिल्मों में लौटने की मांग, पिता बना ‘इंडियन आइडल 12’ का यह सिंगर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में ‘बैंड बाजा बारात’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘सुल्तान’, ‘पीके’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘NH10’ काफी चर्चित रहीं। हालांकि साल 2017 में विराट कोहली के साथ शादी के बाद से अनुष्का ने काफी हद तक एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। अनुष्का के साल 2021 में बेटी वामिका और इस साल फरवरी में बेटा अकाय हुआ था। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को फोटो और वीडियो के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट देना पसंद करती हैं।

अनुष्का ने अब एक नए ऐड को शेयर किया है, जिसे देख फैंस उनसे बड़े पर्दे पर लौटने की मांग कर रहे हैं। अनुष्का ने एक एथनिक वियर के ब्रैंड के लिए विज्ञापन किया है, जहां वह डिफरेंट एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। उनकी सादगी, स्माइल हो या उनका अंदाज सबकुछ देख फैंस फिदा हुए जा रहे हैं। अनुष्का ने अपने मेकअप को न्यूड रखा और खुले बाल रखे, जो सेलिब्रेशन के माहौल में उनके कपड़ों की सुंदरता को बढ़ा रहे थे।

वह कई सारे भारतीय कपड़ों में एक के बाद एक कमरे में जाती हुई दिखीं और त्योहारों का जश्न मनाते हुए भी उन्हें देखा जा सकता है। अनुष्का की अंतिम फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे। बता दें कि अनुष्का और विराट ने लंदन में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया। अनुष्का काफी समय से वहीं रह रही हैं। वहां से उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। अनुष्का अब ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिल्म में नजर आएंगी, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवनी पर आधारित है।

सिंगर मोहम्मद दानिश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटे की झलक

'इंडियन आइडल 12' के फाइनलिस्ट सिंगर मोहम्मद दानिश का घर किलकारियों से गूंज उठा। दानिश की पत्नी फरहीन अफरीदी ने एक बेटे को जन्म दिया है। पिछले साल अप्रैल में निकाह करने वाले दानिश ने बेटे के आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर देते हुए नन्हे-मुन्ने की एक झलक भी शेयर की है। दानिश ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वे बच्चे को हाथों में लिए दिख रहे हैं। बच्चे के साथ दिल को छू लेने वाली फोटो पोस्ट करते हुए दानिश ने लिखा, “खुदा का शुक्र है, इससे बड़ा कोई अहसास नहीं…आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

यह खबर सामने आते ही दानिश के लिए बधाई और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई। ‘इंडियन आइडल 12’ के उनके कलीग से लेकर म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा तक सभी ने उनके पोस्ट पर बधाई संदेश भेजे हैं। सिंगर सलमान अली ने लिखा, “अरे माशा अल्लाह, अल्लाह खूब नवाजे मेरे बच्चे को।”

विशाल ने दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, “मुबारक हो दानिश।” सिंगर सायली कांबले ने लिखा, “बधाई हो दाना..आपके और फरहीन भाभीजी के लिए बहुत खुश हूं।” इसके साथ उन्होंने खूब सारी दिल वाले इमोजी पोस्ट की। बता दें कि दानिश ने मशहूर सिंगर शादाब और अल्ताफ की बहन फरहीन से 27 अप्रैल 2023 को शादी रचाई थी। दानिश हाल ही में 'सुपरस्टार सिंगर 3' में मेंटर के रूप में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री