न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन में बसने की खबरों के बीच अनुष्का ने शेयर की पोस्ट, आलिया ने ऐसे दी सासू मां को बधाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर फैंस में हमेशा से क्रेज रहा है। उनकी जोड़ी भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बन जाने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 8:45:16

2 News : लंदन में बसने की खबरों के बीच अनुष्का ने शेयर की पोस्ट, आलिया ने ऐसे दी सासू मां को बधाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर फैंस में हमेशा से क्रेज रहा है। उनकी जोड़ी भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बन जाने के बाद प्रशंसकों का प्यार कई गुना बढ़ गया। अब वे अनुष्का-विराट से जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद अनुष्का, विराट के साथ लंदन में सेटल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर ये खबरें खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच अनुष्का की एक पोस्ट सामने आई है।

अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्ट्रॉबेरी की तस्वीरें शेयर की हैं। माना जा रहा है कि अनुष्का ने ये तस्वीरें लंदन से शेयर की हैं। यहां कपल खुलकर अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है। अनुष्का की यह पोस्ट उस वक्त सामने आई है, जब विराट की लंदन एयरपोर्ट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के बाद विराट तुरंत आधी रात को लंदन के लिए रवाना हो गए थे।

इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कपल लंदन में ही बसने की तैयारी कर रहा है। पिछले साल विराट ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेने के बाद भी अनुष्का के साथ यहीं वेकेशन का मजा उठाया था। तब उनकी बेटी वामिका भी नजर आई थीं। रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद कपल ने अगले ही दिन बेटे अकाय के जन्म का एलान किया था। अनुष्का ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी लंदन में ही एंजॉय की थी।

उल्लेखनीय है कि अनुष्का ने लंबे समय तक प्रेग्नेंसी की भनक नहीं लगने दी थी। अनुष्का शादी के बाद से ही फिल्मी दुनिया से काफी हद तक दूर हो चुकी हैं। अब वह अपने परिवार पर ध्यान देने में बिजी हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

anushka sharma,actress anushka sharma,anushka cryptic post,virat kohli,anushka london,alia bhatt,neetu kapoor,alia neetu,soni razdan

आलिया भट्ट ने नीतू कपूर की तारीफ में लिखी ये बातें

एक्ट्रेस नीतू कपूर आज सोमवार (7 जुलाई) को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक नीतू को सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं और उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अब बहू आलिया भट्ट ने भी अपनी सासू मां को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आलिया की ये पोस्ट अब वायरल हो रही है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी सासू मां और मां सोनी राजदान की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

आलिया ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मॉम। मेरी पिलर ऑफ स्ट्रेंथ, सुकून और फैशन की सब कुछ। आई लव यू।” इससे पहले सोनी ने भी समधन नीतू के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना और करिश्मा कपूर ने भी नीतू के लिए पोस्ट शेयर करके उन पर प्यार बरसाया है। वैसे नीतू इस समय बेटी रिद्धिमा, दामाद भरत साहनी और नातिन समायरा के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। वहां रविवार रात उन्होंने बर्थडे का जश्न मनाया, जिसकी झलक रिद्धिमा ने शेयर की है।

बता दें कि नीतू ने फिल्मी करिअर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। नीतू 1972 में फिल्म 'रिक्शावाला' में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आईं। उन्हें पहचान और लोकप्रियता 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से मिली। साल 1975 में पहली बार अपने पति ऋषि कपूर के साथ वो फिल्म 'खेल खेल में' साथ नजर आईं। इसके बाद नीतू और ऋषि ने 11 फिल्मों में साथ काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क