न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन शिफ्ट होने की खबरों के बीच अनुष्का भारत लौटीं, पिता हार्दिक से मिलने पहुंचा अगस्त्य, फोटो वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा महीनों तक लंदन में रहने के बाद भारत लौट आई हैं। काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुष्का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 11:59:47

2 News : लंदन शिफ्ट होने की खबरों के बीच अनुष्का भारत लौटीं, पिता हार्दिक से मिलने पहुंचा अगस्त्य, फोटो वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा महीनों तक लंदन में रहने के बाद भारत लौट आई हैं। काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुष्का और उनके पति विराट कोहली लंदन ही शिफ्ट हो गए हैं। इस बीच अनुष्का को आज बुधवार (4 सितंबर) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि अनुष्का अकेली आई हैं और अपने बच्चों वामिका और अकाय को साथ लेकर नहीं आईं। अनुष्का की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें देख फैंस काफी उत्साहित हैं।

अनुष्का ऑल ब्लैक आउटफिट में पहुंची थीं। उन्होंने जैट-ब्लैक पैंट्स और ब्लैक जैकेट पहना था। साथ ही ब्लैक सनग्लासेज लगा रखे थे। जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं तो पैपराजी ने उन्हें कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इस दौरान अनुष्का मुस्कुराती रहीं और पैपराजी का अभिवादन करते हुए गाड़ी में बैठ गईं। बता दें अनुष्का ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई लौटने के बारे में पोस्ट शेयर की थी। माना जा रहा है कि वह किसी प्रमोशनल इवेंट के लिए आई हैं जो आज शाम को आयोजित हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इवेंट खत्म होते ही वह लंदन लौट जाएंगी जहां विराट और उनके दोनों बच्चे उनका इंतजार कर रहे हैं।

फैंस अनुष्का को काफी मिस करते हैं और चाहते हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करें। अनुष्का साल 2018 के बाद से फिल्मों से दूर हैं, जब उनकी मूवी ‘जीरो’ रिलीज हुई थी। अनुष्का अब क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवनी पर आधारित मूवी ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। अनुष्का ने फरवरी में अकाय को जन्म दिया था। उनकी डिलीवरी लंदन में हुई थी और तबसे वह ज्यादातर समय यूके में ही बिता रही हैं। उनके वहां से कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

anushka sharma,actress anushka sharma,virat kohli,vamika,akaay,anushka mumbai,anushka london,natasa stankovic,hardik pandya,pankhuri sharma,krunal pandya,agastya pandya

अगस्त्य की ताई पंखुड़ी शर्मा ने शेयर की फोटो और वीडियो

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो चुका है। जुलाई में दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग होने की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर यूरोपियन कंट्री सर्बिया चली गई थीं। वहां से हाल ही वह भारत लौटी हैं। नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी थी। वह इन दिनों मुंबई में हैं।

इस बीच एक तस्वीर ने फैंस को खुश कर दिया है। दरअसल अगस्त्य की ताई यानी हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें अगस्त्य अपने कजिन भाई के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं और यह हार्दिक के घर की तस्वीर है। तस्वीर में पंखुड़ी, अगस्त्य और अपने बेटे को गोद में बैठाकर स्टोरी टेलिंग कर रही हैं। ये फोटो काफी वायरल हो रही है।

पंखुड़ी ने कैप्शन में लिखा, “मेरा प्यारा भतीजा घर आ गया।” बता दें कि हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी 2023 को हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से धूम-धाम से शादी रचाई थी जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क