न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का शर्मा ने ऐसे दिए मुंबई लौटने के संकेत, KKK 14 से बाहर हुईं अदिति शर्मा ने दिखाई चोट, लिखा...

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पिछले काफी समय से लंदन में अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ एंजॉय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 12:49:42

2 News : अनुष्का शर्मा ने ऐसे दिए मुंबई लौटने के संकेत, KKK 14 से बाहर हुईं अदिति शर्मा ने दिखाई चोट, लिखा...

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पिछले काफी समय से लंदन में अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ एंजॉय कर रहे हैं। अनुष्का ने साल 2018 में 'जीरो' फिल्म के बाद एक्टिंग करिअर से ब्रेक ले लिया था। इस साल फरवरी में अनुष्का (36) ने अकाय को जन्म दिया था। अब लग रहा है कि वह मुंबई लौटने की तैयारी में हैं। पूर्व में अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद अनुष्का लंदन में ही सैटल होना चाहती हैं। अनुष्का ने बुधवार (21 अगस्त) को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर 'स्लर्प फार्म्स' की एक क्लिप फिर से शेयर की।

प्रमोशनल वीडियो में हेल्दी फूड और स्नैक्स ब्रांड ने एक कॉन्टेस्ट की घोषणा की है, जिससे फैंस को मुंबई में होने वाले एक कार्यक्रम में अनुष्का से मिलने का अवसर मिलेगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि मुलाकात वर्चुअल होगी या व्यक्तिगत, लेकिन इस बात का जिक्र अवश्य है कि यह कार्यक्रम मुंबई में होगा। इससे लोगों को लग रहा है कि अनुष्का इसमें उपस्थित होंगी। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, “आप सभी से जल्द ही मिलूंगी।”

अनुष्का ने हाल ही रक्षाबंधन पर अपने बच्चों की पहली राखी सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की थी। काफी समय से यह खबर आ रही है कि अनुष्का फैमिली के साथ यूके शिफ्ट होने वाली हैं। विराट व अनुष्का को कई दफा वहां स्पॉट किया गया। बता दें कि कपल दिसंबर में लंदन के लिए रवाना हुआ था। विराट और अनुष्का की एक यूके-बेस्ड कंपनी टमैजिक लैंपट भी है, जो एक मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त 2022 को हुई थी।

अदिति शर्मा को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में स्टंट के दौरान आई थीं चोट

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लेटेस्ट एलिमिनेशन में एक्ट्रेस अदिति शर्मा बाहर हो गईं। उन्हें शालीन भनोट के हाथों शिकस्त मिली। अब अदिति ने टास्क के दौरान आई चोटों की झलक साझा की है। अदिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो की सीरीज शेयर की, जिसमें उन्होंने रोमानिया में अपने दिलचस्प सफर के बारे में बात की। खतरों से खेलते हुए उनका कंधा छिल गया और उनकी गर्दन पर चोट आ गई।

वह कंधे पर बर्फ लगाती दिख रही हैं। उन्होंने शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, आपकी अटूट प्रेरणा, मौज-मस्ती, दयालुता, शांत व्यवहार आपको सभी के लिए प्रेरणा बनाता है। आपके साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव था। हर चीज के लिए धन्यवाद। मैं थोड़ी देर के लिए चुप हो गई थी, अपनी KKK 14 यात्रा को खत्म करने के साथ आने वाली भावनाओं को संसाधित करने की कोशिश कर रही हूं।

हालांकि वह अध्याय बंद हो गया है, लेकिन मैंने जो यादें बनाई हैं वे जीवनभर रहेंगी। मैं प्रत्येक स्टंट से पहले डरा हुआ महसूस करती थी, लेकिन उन डर का सामना करना उत्साहजनक था। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में मेरा सफर खत्म हो गया, लेकिन इस यादगार सफर के बाद अब मेरे नए सफर की शुरुआत होगी। अदिति ने सभी फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका