न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का ने भी किए रामलला के दर्शन! फोटो वायरल, इस मंदिर पहुंचीं शिल्पा ने लगाए जय श्रीराम के नारे

अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को 500 साल के इंतजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर बॉलीवुड, खेल और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 1:12:20

2 News : अनुष्का ने भी किए रामलला के दर्शन! फोटो वायरल, इस मंदिर पहुंचीं शिल्पा ने लगाए जय श्रीराम के नारे

अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को 500 साल के इंतजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां वहां मौजूद थीं। बता दें कि कुछ समय पहले ही मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी समारोह में आने का निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि वे इस समारोह में नजर नहीं आए। माना जा रहा है कि अनुष्का की प्रेग्नेंसी की वजह से वे मंदिर नहीं पहुंच सके।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके दम पर कहा जा रहा है कि यह प्यारी जोड़ी राम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची थी। इस फोटो में एक औरत काला चश्मा लगाए भीड़ में खड़ी नजर आ रही हैं। यह औरत हूबहू अनुष्का जैसी ही दिख रही है। हालांकि उनका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा। लोग कयास लगा रहे हैं कि विराट-अनुष्का चोरी-छिपे समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे थे। वे शायद अनुष्का के होने वाले दूसरे बच्चे की जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

पूर्व में भी कई मौकों पर अनुष्का अपने बेबी बंप को छुपाती नजर आई हैं। उधर, विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैच की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का जल्द ही मां बनने वाली हैं। अनुष्का के अभी एक बेटी वामिका है। वामिका 11 जनवरी को 2 साल की हुई है। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी।

अयोध्या नहीं जा पाईं शिल्पा शेट्टी पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर

कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार भी हैं जो अयोध्या तो नहीं जा पाए लेकिन उन्होंने इस खास दिन का जश्न अपने शहर में ही रहकर अलग तरह से मना लिया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोमवार (22 जनवरी) को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। शिल्पा ने जय श्रीराम के नारे लगाए और भगवा झंडा लहराया। राम भक्ति में डूबीं शिल्पा का जोश देखते ही बन रहा था।

शिल्पा ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर शिल्पा ऑरेंज कलर की साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने बालों में गजरा लगाया और सोलह श्रृंगार किया था। इस अंदाज में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके आस-पास भारी भीड़ मौजूद रही। शिल्पा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

शिल्पा बॉलीवुड की ग्लैमरस और सुपरफिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शिल्पा अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके साथ शिल्पा ने OTT पर डेब्यू किया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम