न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैच के दौरान किसी शख्स पर गुस्सा हुईं अनुष्का, किसी बात को लेकर दिख रही थीं परेशान, वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी पर फैंस बेशुमार प्यार लुटाते हैं। अनुष्का ने लंबे समय से एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 11:06:38

मैच के दौरान किसी शख्स पर गुस्सा हुईं अनुष्का, किसी बात को लेकर दिख रही थीं परेशान, वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी पर फैंस बेशुमार प्यार लुटाते हैं। अनुष्का ने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से काफी हद तक दूरी बना रखी है, लेकिन वह विराट के अधिकतर मुकाबलों में स्टेडियम जाकर उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। फिलहाल कपल अमेरिका में है, जहां टीम इंडिया टी20 विश्व कप में अपने मैच खेल रही है। इस बीच अनुष्का का 9 जून को भारत और पाकिस्तान के मैच से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें अनुष्का को किसी पर गुस्सा होते नजर आ रही हैं। अनुष्का को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में एक शख्स से बात करते हुए गुस्सा करते देखा जा सकता है। हालांकि यह पता नहीं चला कि आखिर वो शख्स कौन है और उससे अनुष्का क्या कहना चाह रही थी, लेकिन वह किसी बात को लेकर परेशान दिख रही थीं। अभिनेत्री ने व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर ब्लू कलर ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी हुई थी और अपने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था।

यह वीडियो मिस्टर हैमक्से नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “भाभीजी एग्रेसिव हो रही हैं।”, दूसरे ने लिखा, “भाभीजी गुस्से में लग रही है। आखिर बात क्या है?”, तीसरे ने लिखा, “मनुष्य खुश और आक्रामक दोनों हो सकता है...हम सभी ऐसा करते हैं तो इसमें कौन सी बड़ी बात है!”

झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

उल्लेखनीय है कि जब भी अनुष्का मैच देखने स्टेडियम जाती हैं तो उनके अलग-अलग हाव-भाव को कैद करने के लिए कैमरा कई बार उन पर फोकस किया जाता है। भारत-पाक मैच भी अपवाद नहीं था। मैच के दौरान अनुष्का के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें वह कभी खुश तो कभी परेशान दिखीं। मैच में विराट के आउट होने का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अनुष्का की रिएक्शन कैद की गई। अनुष्का काफी निराश नजर आईं।

इस मैच में विराट ने केवल 4 रन बनाए। हालांकि निराश अनुष्का तब खुश हो गईं जब भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। इसके बाद अनुष्का जीत का जश्न मनाती नजर आईं। अनुष्का की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो बहुत जल्द ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह स्टार भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर एक बायोपिक है।

इस फिल्म के जरिए अनुष्का 6 साल बाद वापसी करेंगी। अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। अनुष्का और विराट ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क