न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे अनुष्का-विराट, ‘धूम’ में ईशा के बिकिनी सीन पर ऐसी थी हेमा की रिएक्शन

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों हस्तियों ने अलग-अलग क्षेत्रों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 12:48:52

2 News : लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे अनुष्का-विराट, ‘धूम’ में ईशा के बिकिनी सीन पर ऐसी थी हेमा की रिएक्शन

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों हस्तियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में एक खास मुकाम हासिल किया है। वैसे भी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के लोगों का मिलन सबको हमेशा से आकर्षित करता आया है। विराट और अनुष्का काफी समय से लंदन में रह रहे हैं। दरअसल फरवरी में बेटे अकाय के जन्म के बाद से अनुष्का लंदन में हैं। विराट भी जून में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लंदन चले गए थे।

विराट पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। कपल के लंदन से कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। अब दोनों का नया वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि अनुष्का और विराट लंदन की सड़कों पर चल रहे हैं। अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ था और लाल रंग का हैंडबैग लिए हुए थीं।

दूसरी ओर, विराट उनके पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे थे। उनके हाथ में कुछ शॉपिंग बैग थे। फैंस इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विज्ञापन का वीडियो शेयर कर कहा था कि वह फैंस से जल्द मिलेंगी जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह पूरे परिवार के साथ फिर मुंबई आने वाली हैं।

उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। साल 2021 में वे बेटी वामिका के पैरेंट्स बने थे। इस साल उन्होंने बेटे अकाय का स्वागत किया। अनुष्का की पिछली फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई ‘जीरो’ थी। अब अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित मूवी ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

anushka sharma,actress anushka sharma,virat kohli,cricketer virat kohli,anushka virat,london,esha deol,Hema Malini,dharmendra,dhoom movie

20 साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट मूवी ‘धूम’ में ईशा देओल का था अहम किरदार

सुपरहिट मूवी 'धूम' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में ईशा देओल के साथ अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और उदय चोपड़ा ने अहम किरदार निभाए थे। अब ईशा ने फिल्म से अपने बिकिनी सीन को लेकर बात की है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। ईशा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कभी भी किसी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं देती थी, इसकी जगह मैं लुक टेस्ट देती थी।

‘धूम’ के मेकर्स ने रोल में फिट होने के लिए मुझे 6 महीने का समय दिया था। शेप में आने के लिए मैंने उस दौरान काफी मेहनत की थी। ईशा ने फिल्मी ज्ञान को दिए दूसरे इंटरव्यू में कहा कि बड़ी स्क्रीन पर बिकिनी पहनने से पहले मैंने अपनी मां से इजाजत ली थी। पिता से पूछने से बेहतर था कि मैं अपनी मां से अप्रूवल ले लूं। मैं पहले काफी डरी हुई थीं लेकिन जब मां ने मुझे ये सीन करने से लिए प्रोत्साहित किया तो मैं हैरान रह गईं।

मां ने कहा था कि दोस्तों के साथ बाहर जाकर भी तो मैं बिकिनी पहनती हूं तो फिल्म में पहनने में क्या दिक्कत है। बस मां ने मुझसे एक बात का ध्यान रखने के लिए कहा था कि शॉट्स अच्छे से लिए जाएं। उल्लेखनीय है कि ईशा के माता-पिता हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दोनों ही गुजरे जमाने के सुपरस्टार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क