न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का-विराट ने छठी मैरिज एनिवर्सरी पर ऐसे मनाया जश्न, 73 साल के हुए रजनीकांत, धनुष ने यूं दी बधाई

मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी पर फैंस हमेशा बेशुमार प्यार लुटाते हैं। वैसे भी हिंदुस्तानी क्रिकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 12:28:08

2 News : अनुष्का-विराट ने छठी मैरिज एनिवर्सरी पर ऐसे मनाया जश्न, 73 साल के हुए रजनीकांत, धनुष ने यूं दी बधाई

मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी पर फैंस हमेशा बेशुमार प्यार लुटाते हैं। वैसे भी हिंदुस्तानी क्रिकेट और बॉलीवुड को सर्वाधिक पसंद करते हैं। ऐसे में विराट और अनुष्का का मेल उन्हें आकर्षित करता है। यह सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। सोमवार (11 दिसंबर) को उन्होंने बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई।

अब उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए जश्न से खास तस्वीरें साझा की हैं। अनुष्का ने मंगलवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह विराट के साथ नजर आ रही हैं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “प्यार, दोस्तों और परिवार से भरा दिन। इंस्टाग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? मेरे प्यार के साथ छह साल।” अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में केक कटिंग के दौरान विराट को फनी रिएक्शन देते हुए देखा जा सकता है।

एक फोटो में दोनों साथ में केक काट रहे हैं। एक और फोटो में विराट और अनुष्का फैमिली व फ्रेंड्स के साथ पोज दे रहे हैं। विराट ने भी अपनी बैटर हाफ अनुष्का संग इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीर साझा की है। दोनों इस समय लंदन में हैं। उल्लेखनीय है कि अनुष्का-विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की थी।

यह एक निजी समारोह था, जिसमें उनके करीबी लोग उपस्थित थे। जब दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। उनके एक बेटी वामिका है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुष्का जल्द ही दूसरी बार मां बन सकती हैं। उन्हें कई दफा बेबी बंप छुपाते देखा गया है। अभी तक कपल ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

इस साल रजनीकांत ने फैंस को दिया सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का तोहफा

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत आज मंगलवार (12 दिसंबर) को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके पूर्व दामाद एक्टर धनुष व कई मशहूर हस्तिया और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर इस खास दिन की जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। धनुष ने हाथ जोड़कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे थलाइवा,रजनीकांत।”

बता दें कि रजनीकांत ने इस साल फैंस को नेल्सन दिलीप कुमार की 'जेलर' के साथ अपने करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक की सौगात दी। ‘गदर 2’ से ठीक एक दिन पहले 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 650 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया। इससे पता चलता है कि इस उम्र में भी रजनीकांत का जबरदस्त क्रेज कायम है। उनकी अगली फिल्म 'लाल सलाम' रिलीज होने वाली है।

इसमें वह एक कैमियो निभा रहे हैं। इसका डायरेक्शन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। उल्लेखनीय है कि हर साल रजनीकांत के जन्मदिन पर उनकी हिट फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होती हैं। इस साल उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुथु' हाल ही में दोबारा रिलीज हुई और पूरे तमिलनाडु के सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भरे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका